गुरुग्राम में एक राष्ट्र एक चुनाव मैराथन को सीएम नायब सैनी ने दिखाई झंड़ी

हरियाणा के गुरुग्राम में आज सुबह सीएम नायब सैनी ने एक राष्ट्र एक चुनाव थीम पर आयोजित मैराथन को हरी झंडी देकर रवाना किया। अपने संबोधन में सीएम नायब सैनी के कहा कि यह मैराथन केवल एक खेल आयोजन नहीं है, बल्कि यह देश की एकता और विकास के प्रति हमारी प्रतिबद्धता का प्रतीक है। एक साथ चुनाव कराने से न केवल समय और संसाधनों की बचत होगी, बल्कि सरकारें विकास कार्यों पर अधिक ध्यान दे सकेंगी।

 

यहां मुख्यमंत्री सैनी ने कहा कि ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ की अवधारणा देश में लोकतांत्रिक प्रक्रिया को और सशक्त बनाएगी। कार्यक्रम में वन, पर्यावरण एवं उद्योग मंत्री राव नरबीर सिंह, भाजपा प्रदेशाध्यक्ष मोहन लाल बड़ौली, खेल एवं युवा सशक्तीकरण राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) गौरव गौतम, साथ ही गुरुग्राम जिले के सभी विधायक मौजूद रहे।

मैराथन देश की एकता की प्रतीक

उन्होंने युवाओं से इस अभियान में सक्रिय भागीदारी करने और जागरूकता फैलाने का आह्वान किया। साथ ही कहा कि यह केवल एक दौड़ नहीं बल्कि देश की एकता का प्रतीक होगी। मैराथन में बड़ी संख्या में स्थानीय लोगों, युवाओं और खिलाड़ियों ने हिस्सा लिया। इस आयोजन का उद्देश्य ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ की अवधारणा को जन-जन तक पहुंचाना और इसे एक जन आंदोलन का रूप देना था।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *