जाब में जानलेवा हुई गर्मी, 46 डिग्री तापमान पहुंचने से तीन की मौत

पंजाब के कई जिलों में शुक्रवार को दिन में कई जिलों में लू चली। लोग गर्मी से बेहाल रहे। शाम को मौसम बदल गया। साढ़े छह बजे के बाद कई जिलों में तेज हवा चली। लुधियाना, नंगल सहित कई जगह हल्की वर्षा हुई, जिससे गर्मी से राहत मिली। 

वहीं मौसम विभाग चंडीगढ़ के डायरेक्टर सुरेंद्र पाल के अनुसार पंजाब में 25 जून को मानसून पहुंच जाएगा। इससे पहले प्री-मानसून की वर्षा गर्मी घटाएगी। बठिंडा में अधिकतम तापमान 46 डिग्री सेल्सियस रहा, जो सामान्य से छह डिग्री अधिक रहा। 

मौसम विभाग के अनुसार शनिवार को कुछ जिलों में लू चलने और कई जिलों में तेज हवा चलने की संभावना है। 17 जून तक यही स्थिति बनी रहेगी। हवा चलने से गर्मी से कुछ राहत मिल सकती है। भारत मौसम विज्ञान विभाग (आइएमडी) ने कहा है कि दक्षिण-पश्चिम मानसून ने इस सप्ताह फिर गति पकड़ ली है।

गर्मी से दो लोगों की मौत

गर्मी से दो की मौत पंजाब में लू के जारी रेड अलर्ट के बीच शुक्रवार को दो लोगों की गर्मी से मौत हो गई। एक की मौत मोगा व एक की पठानकोट में हुई है। दोनों की अभी पहचान नहीं हो पाई है। अब तक प्रदेश में गर्मी से तीन की मौत हो चुकी है। 

हरियाणा में टूटे बिजली खपत के रिकॉर्ड

हरियाणा में पारा बढ़ने के साथ ही बिजली की खपत का मीटर भी तेजी से दौड़ने लगा है। 12 जून को प्रदेश में बिजली की अधिकतम मांग 13926 मेगावाट तक पहुंच गई, लेकिन सप्लाई पूरी ना हो पाने से बिजली निगम को 550 मेगावाट लोड पर बिजली कट लगाने पड़े हैं। कट के बाद अधिकतम खपत 13 हजार 492 मेगावाट पर पहुंची।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *