22 अप्रैल को हुए पहलगाम में आतंकी हमले के बाद भारत समेत अन्य देशों में भी हाहाकार मचा हुआ है। लोगों के अंदर बदले की भावना है। ऐसे में यूपी के मुखिया योगी आदित्यनाथ ने पहलगाम हमले पर आगबबूला हुए। आज शनिवार सीएम योगी लखीमपुर खीरी में शारदा नदी के चैनल कार्य का निरक्षण किया। उसके बाद उन्होंने लोगों को संबोधित करते हुए पहलगाम हमले पर कहा कि हम किसी को भी नहीं छोड़ेंगे जो हमें उकसाएगा। उन्होंने कहा कि भारत किसी को भी नहीं छोड़ेगा जो भारत को उकसाएगा। हम किसी को भी उसी भाषा में समझाएंगे जो वह समझता है।
सीएम योगी ने क्या कहा?
सीएम योगी ने जनता को संबोधित करते हुए लिखा,”‘सभ्य समाज में आतंकवाद के लिए कोई जगह नहीं’ सीएम योगी ने कहा कि देश के अलग-अलग राज्यों के लोगों पर हुए हमले पर हम अपनी संवेदना व्यक्त करते हैं। आतंकियों ने कायराना हरकत की है। सभ्य समाज में आतंकवाद के लिए कोई स्थान नहीं है। अराजकता के लिए कोई जगह नहीं हो सकती। भारत सरकार का मिशन सुरक्षा, सेवा और विकास पर आधारित है। यह गरीब कल्याण और सुरक्षा पर आधारित है। लेकिन अगर कोई भी सुरक्षा में सेंध लगाने की हिम्मत करता है, तो भारत जीरो टॉलरेंस की नीति के साथ, उसे जो भी भाषा समझ में आए, उसी भाषा में जवाब देने के लिए तैयार है।