PM Modi on Neeraj Chopra 90m throw: भारत के स्टार जेवलिन थ्रोअर नीरज चोपड़ा ने दोहा डायमंड लीग में 90.23 मीटर भाला फेंका। इस थ्रो के साथ ही उन्होंने इतिहास रच दिया। उन्होंने पहले प्रयास में 88.44 मीटर स्कोर किया, जबकि दूसरा थ्रो अमान्य रहा। फिर नीरज ने तीसरे प्रयास में अपने करियर का बेस्ट थ्रो किया। तीसरे प्रयास में 90.23 मीटर दूर भाला फेंका।
उन्होंने पहली बार 90 मीटर का आंकड़ा पार किया है। हालांकि, वह लीग में दूसरे नंबर पर रहे। जर्मनी के जूलियन वेबर ने 91.06 मीटर का थ्रो फेंककर पहला स्थान हासिल किया। वहीं, नीरज 90 मीटर का थ्रो के साथ दुनिया के 25वें और एशिया के तीसरे खिलाड़ी बन गए। इससे पहले उनका बेस्ट थ्रो 89.94 मीटर था, जो उन्होंने 2022 डायमंड लीग में हासिल किया था।
Neeraj Chopra को PM Modi ने दी बधाई
दोहा डायमंड में लीग भारत के भाला फेंक खिलाड़ी नीरज चोपड़ा (PM Narendra Modi Congratulates Neeraj Chopra) ने जादुई आंकड़ा पार किया। उनके इस शानदार प्रदर्शन के बाद भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने उनकी खूब तारीफ की। पीएम मोदी ने नीरज चोपड़ा के लिए अपने एक्स पर लिखा,