पंजाब और चंडीगढ़ में राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू का तीन दिवसीय दौरा: सुरक्षा के कड़े इंतजाम।

पंजाब। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के आगमन को लेकर पंजाब और चंडीगढ़ में सुरक्षा के कड़े प्रबंध किए गए हैं। वे मंगलवार को बठिंडा और मोहाली में विभिन्न कार्यक्रमों में हिस्सा लेंगी। राष्ट्रपति मुर्मू पंजाब और चंडीगढ़ के तीन दिवसीय दौरे पर हैं।

मंगलवार को वे केंद्रीय विश्वविद्यालय बठिंडा में आयोजित एक कार्यक्रम में शिरकत करेंगी, जबकि शाम पांच बजे मोहाली स्थित इंडियन स्कूल के कार्यक्रम में भी शामिल होंगी। राष्ट्रपति सोमवार को चंडीगढ़ पहुंचीं, जहां उनका स्वागत पंजाब के राज्यपाल और चंडीगढ़ के प्रशासक गुलाबचंद कटारिया, हरियाणा के राज्यपाल बंडारू दत्तात्रेय, पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान और हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने किया।

इसके बाद राजभवन में उनके सम्मान में एक विशेष समारोह आयोजित किया गया। राष्ट्रपति 12 मार्च को पंजाब यूनिवर्सिटी के 72वें दीक्षांत समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में शामिल होंगी, जहां वे विश्वविद्यालय के विद्यार्थियों को उपाधियां प्रदान करेंगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *