पंजाब में 2 दिन तेज बारिश की चेतावनी:13 जिलों में फ्लैश अलर्ट; पठानकोट से एयरपोर्ट का रास्ता बहा

भारतीय मौसम विभाग ने पंजाब में अगले दो दिन (21 और 22 जुलाई) बारिश तेज होने की संभावना जाहिर की है। सोमवार को राज्य में बारिश का यलो अलर्ट जारी किया गया है। बीते दिन कुछ जगहों को छोड़कर ज्यादा बारिश नहीं हुई, लेकिन बादल छाए रहने से तापमान में थोड़ी गिरावट आई।

पठानकोट के चक्की दरिया के उफनते पानी से माजरा और आसपास के गांवों को शहर से जोड़ने वाला रास्ता बह गया। यह मार्ग पठानकोट हवाई अड्डे तक जाने का प्रमुख मार्ग भी है। बीते साल भी इस रास्ते को नुकसान पहुंचा था।

वहीं, संगरूर, पटियाला, फतेहगढ़ साहिब, लुधियाना, रूपनगर, मोगा, जालंधर, कपूरथला, तरनतारन, शहीद भगत सिंह नगर, होशियारपुर, अमृतसर और गुरदासपुर में मध्यम बारिश के साथ आकाशीय बिजली गिरने और तेज हवाएं (30-40 किमी प्रति घंटा) चलने की संभावना है।

 

किन जिलों में तेज बारिश होगी

मौसम विभाग चंडीगढ़ के अनुसार, पंजाब के 12 जिलों में भारी से मध्यम बारिश हो सकती है। होशियारपुर, पठानकोट, नवांशहर, फतेहगढ़ साहिब, मोहाली और रूपनगर में 12 सेमी या ज्यादा यानी भारी बारिश हो सकती है।

वहीं अमृतसर, गुरदासपुर, कपूरथला, जालंधर, लुधियाना और पटियाला मध्यम बारिश की संभावना है। बाकी जिलों में हल्की बारिश हो सकती है। मौसम विभाग का कहना है कि इन दो दिनों में लोगों को गर्मी से राहत मिलने की उम्मीद है।

तापमान सामान्य के करीब पहुंचा

वहीं तापमान की बात करें तो राज्य में अधिकतम तापमान में औसतन 0.6 डिग्री सेल्सियस की गिरावट दर्ज की गई है। यह गिरावट सामान्य मानी जा रही है। पंजाब में सबसे अधिक अधिकतम तापमान 35.4 डिग्री सेल्सियस पटियाला में दर्ज किया गया।

लुधियाना में 35, बठिंडा में 35.4, अमृतसर में 34.2, पठानकोट में 32.7 और फिरोजपुर में 33 डिग्री सेल्सियस तापमान रिकॉर्ड हुआ। इसके अलावा फिरोजपुर में 2.5 मिमी और पठानकोट में बारिश ट्रेस की गई।

बारिश की स्थिति:

  • 21 व 22 जुलाई: पंजाब और चंडीगढ़ के अधिकांश स्थानों पर मध्यम वर्षा की संभावना जताई गई है।
  • 23 जुलाई तक: कुछ क्षेत्रों में हल्की बारिश हो सकती है।

 

  • उत्तर पंजाब में 20 से 22 जुलाई के बीच भारी वर्षा (7 सेमी या उससे अधिक) की आशंका है।

पंजाब के शहरों में आज मौसम

अमृतसर- बादल छाएंगे, बारिश की भी संभावना है। तापमान में गिरावट दर्ज की जाएगी, ये 25 से 32 डिग्री के बीच रहने का अनुमान है।

जालंधर- बादल छाएंगे, बारिश की भी संभावना है। तापमान में गिरावट दर्ज की जाएगी, ये 25 से 32 डिग्री के बीच रहने का अनुमान है।

लुधियाना- बादल छाएंगे, बारिश की भी संभावना है। तापमान में गिरावट दर्ज की जाएगी, ये 25 से 32 डिग्री के बीच रहने का अनुमान है।

पटियाला- बादल छाएंगे, बारिश की भी संभावना है। तापमान में गिरावट दर्ज की जाएगी, ये 24 से 30 डिग्री के बीच रहने का अनुमान है।

मोहाली- बादल छाएंगे, बारिश की भी संभावना है। तापमान में गिरावट दर्ज की जाएगी, ये 24 से 30 डिग्री के बीच रहने का अनुमान है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *