पंजाब AAP ने अमनदीप को महिला विंग की प्रधान बनाया:प्रीति मल्होत्रा को पद से हटाया

पंजाब में आम आदमी पार्टी ने अमनदीप कौर को महिला विंग का स्टेट प्रधान नियुक्त किया है। जबकि प्रीति मल्होत्रा को इस पद से हटा दिया गया है। वह अपनी पार्टी के खिलाफ धरने पर बैठी हुई हैं।

इसे साल 2027 के विधानसभा चुनाव की तैयारी से ही जोड़कर देखा जा रहा है। पार्टी अब किसी भी तरह की ढील बर्दाश्त देने की मूड में नहीं है। इससे पहले भी पार्टी ने कई पदों नियुक्तियां की थी।

बाहरी लोगों को दी जा रही है कमान

दरअसल, आज पटियाला में आम आदमी पार्टी के वर्करों ने धरना दिया था। इस धरने की अगुआई प्रीति मल्होत्रा कर रही थीं। उन्होंने मीडिया से बातचीत में कहा था कि पार्टी में बाहरी लोगों को कमान दी जा रही है। उनका कहना था कि यह सांकेतिक धरना है। इसके बाद पूरे पंजाब में धरने होंगे, जबकि स्थानीय वर्करों की अनदेखी हो रही है।

दूसरा आरोप यह भी है कि वह पूरे पंजाब से लोगों को जोड़ नहीं पा रही थीं। वहीं, 2027 में पार्टी किसी तरह की ढील नहीं देना चाहती है। इसके बाद पार्टी ने उन्हें पद से हटा दिया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *