हिमाचल में बड़ा सड़क हादसा, खाई में गिरी HRTC की बस

हिमाचल प्रदेश की मंडी से एक बेहद दर्दनाक मामला सामने आया है। बता दें कि सरकाघाट क्षेत्र के मसेरन के पास तरांगला में एक HRTC बस सड़क दुर्घटनाग्रस्त हो गई है। इस भीषण सड़क हादसे में 5 लोगों की मौके पर ही मौत हो गई है। वहीं, 20 से अधिक यात्री इस हादसे में घायल हो गए है।

बस खेतों में जा गिरीहुआ बड़ा नुकसान

आपको बता दें  कि यह घटना सुबह करीब 9:50 बजे हुई, जब बस सरकाघाट से जमनी दुर्गापुर की ओर जा रही थी। रास्ते में मसेरन से लगभग तीन किलोमीटर पहले तारंगला गांव में एक तीखे मोड़ पर चालक का बस से नियंत्रण हट गया और बस सड़क से फिसलकर करीब 150 मीटर नीचे खेतों में जा गिरी।

घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया

हादसे में घायल हुए लोगों को तुरंत सरकाघाट सिविल अस्पताल पहुंचाया गया। 17 घायलों का इलाज वहीं चल रहा है। जानकारी के अनुसार, एक 16 वर्षीय युवक की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि दो महिलाओं की हालत काफी गंभीर बताई जा रही है।

 

स्थानीय लोगों ने किया बचाव कार्य

हादसे की खबर मिलते ही स्थानीय लोग तुरंत मौके पर पहुंचे और बचाव कार्य में जुट गए। उन्होंने एम्बुलेंस और प्रशासन को सूचना दी और घायलों को अस्पताल तक पहुंचाने में मदद की। स्थानीय महिला मधु ने सोशल मीडिया पर लिखा कि सुबह उनके घर के पास बस खाई में गिरी है।

प्रशासन और नेता मौके पर पहुंचे

घटना की गंभीरता को देखते हुए एसडीएम स्वाति डोगरा, तहसील प्रशासन, और स्थानीय विधायक दिलीप ठाकुर तुरंत अस्पताल पहुंचे और घायलों का हालचाल जाना। प्रशासन राहत और बचाव कार्य में पूरी तरह जुटा हुआ है।

पूर्व मुख्यमंत्री ने जताया शोक

पूर्व मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने इस हादसे पर गहरा दुख व्यक्त करते हुए कहा,“जिला मंडी के सरकाघाट के मसेरन में हुआ यह बस हादसा अत्यंत दुःखद है। मैं ईश्वर से सभी की कुशलता की प्रार्थना करता हूं। साथ ही प्रशासन से आग्रह करता हूं कि घायलों के इलाज की पूरी व्यवस्था की जाए।” यह हादसा हिमाचल की पहाड़ी सड़कों पर सावधानी न बरतने के खतरों की एक और दुखद याद दिलाता है। फिलहाल, घायलों का इलाज जारी है और प्रशासन राहत कार्य में लगा हुआ है। लोगों से अपील की जा रही है कि अफवाहें न फैलाएं और प्रशासन को सहयोग करें।

 

CM ने शोक जताया, डिप्टी सीएम सरकाघाट रवाना    इस हादसे की सूचना मिलते ही डिप्टी CM मुकेश अग्निहोत्री शिमला से सरकाघाट रवाना हो गए हैं। वह कुछ देर बाद अस्पताल पहुंचकर घायलों का कुशलक्षेम जानेंगे।

वहीं सीएम सुखविंदर सिंह सुक्खू ने इस हादसे को दुखद बताया और शोक संतप्त परिवार के प्रति संवेदनाएं व्यक्त की। मुख्यमंत्री जिला प्रशासन को घायलों के इलाज व हर संभव मदद करने के निर्देश दिए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *