MLA Raman Arora फिर से कोर्ट में पेश, तीन दिन का और रिमांड मिला

जबरन वसूली मामले में बड़ी कार्रवाई

जबरन वसूली के मामले में फंसे जालंधर केंद्रीय हलके के विधायक रमन अरोड़ा की मुश्किलें कम होने का नाम नहीं ले रही हैं। थाना रामामंडी में दर्ज एक अन्य केस में गिरफ्तार रमन अरोड़ा को आज भारी पुलिस सुरक्षा के बीच जेल से अदालत में पेश किया गया।

तीन दिन का रिमांड बढ़ाया गया

माननीय ड्यूटी मजिस्ट्रेट अर्जुन संधू की अदालत में पेशी के दौरान उनका तीन दिन का रिमांड खत्म हो गया था। पुलिस ने अदालत से 10 दिन के और रिमांड की मांग की। हालांकि अदालत ने केवल 3 दिन का अतिरिक्त पुलिस रिमांड देने का आदेश सुनाया।
अब इस मामले की अगली सुनवाई 10 सितंबर तक स्थगित कर दी गई है।

नया शिकायतकर्ता सामने आया

बचाव पक्ष के वकील नवीन चड्ढा ने बताया कि पुलिस ने अदालत में एक नया शिकायतकर्ता राजकुमार को पेश किया। राजकुमार ने दावा किया कि वह लॉटरी का काम करता है और विधायक रमन अरोड़ा को इसके लिए नियमित रूप से 20,000 रुपये देता था।
अदालत ने इस नए आरोप की जांच के लिए पुलिस को और समय देने का फैसला लिया।

अदालत परिसर में सुरक्षा के कड़े इंतजाम

रमन अरोड़ा की पेशी के दौरान अदालत के दोनों गेट बंद कर दिए गए और भारी पुलिस बल तैनात किया गया। पत्रकारों को गेट के पास खड़े होने की इजाज़त तक नहीं दी गई।
हालांकि, विधायक के समर्थन में आए कई निजी लोग अदालत परिसर के अंदर मौजूद थे। इस वजह से पुलिस प्रशासन पर भेदभावपूर्ण रवैये को लेकर सवाल उठ रहे हैं।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *