केंद्रीय गृह मंत्री Amit Shah आज हलवारा एयरपोर्ट पहुंच गए हैं। यहां से वह हेलीकॉप्टर के जरिए मोगा जिले के किल्ली चहलां गांव के लिए रवाना होंगे, जहां भाजपा की बदलाव रैली आयोजित की जा रही है।
हेलीकॉप्टर से मोगा के लिए रवाना
जानकारी के अनुसार अमित शाह हलवारा एयरपोर्ट पर पहुंचने के बाद सीधे हेलीकॉप्टर से मोगा जाएंगे। वहां वह बड़ी जनसभा को संबोधित करेंगे और पार्टी कार्यकर्ताओं से भी मुलाकात करेंगे।
2027 चुनावों से पहले अहम रैली
भाजपा की यह बदलाव रैली राजनीतिक दृष्टि से काफी महत्वपूर्ण मानी जा रही है। इसे 2027 पंजाब विधानसभा चुनावों से पहले पार्टी के चुनावी अभियान की शुरुआत के तौर पर देखा जा रहा है।
सुरक्षा के कड़े इंतजाम
अमित शाह के दौरे को देखते हुए प्रशासन और पुलिस ने इलाके में कड़े सुरक्षा इंतजाम किए हैं। रैली स्थल और आसपास के क्षेत्रों में सुरक्षा एजेंसियां पहले से ही अलर्ट पर हैं।

