AAP ने कुलदीप सिंह धालीवाल को सौंपी बड़ी जिम्मेदारी, पंजाब का मुख्य प्रवक्ता नियुक्त—नोटिफिकेशन जारी

AAP ने कुलदीप सिंह धालीवाल को सौंपी बड़ी जिम्मेदारी, पंजाब का मुख्य प्रवक्ता नियुक्त—नोटिफिकेशन जारी


Punjabi Doordarshan News

Edited By Rishab Chawla | Updated: 14 Nov, 2025 | 05:27 PM

चंडीगढ़: आम आदमी पार्टी (AAP) पंजाब ने संगठनात्मक स्तर पर बड़ा फेरबदल करते हुए कुलदीप सिंह धालीवाल को पंजाब इकाई का मुख्य प्रवक्ता (Chief Spokesperson) नियुक्त किया है। पार्टी की ओर से इस संबंध में आधिकारिक नोटिफिकेशन भी जारी किया गया है।

AAP की पंजाब इकाई ने स्पष्ट किया कि यह जिम्मेदारी धालीवाल को उनके लंबे अनुभव, समर्पण और पार्टी के प्रति निरंतर योगदान के आधार पर दी गई है। पत्र में उन्हें नई भूमिका के लिए शुभकामनाएं भी दी गई हैं।

पार्टी की यह नियुक्ति प्रदेश प्रभारी मनीष सिसोदिया और पंजाब अध्यक्ष अमन अरोड़ा के संयुक्त हस्ताक्षर से जारी की गई, जिसके बाद धालीवाल को औपचारिक रूप से पदभार सौंप दिया गया है।

AAP कार्यकर्ताओं में इस फैसले को लेकर उत्साह देखा जा रहा है, जबकि राजनीतिक गलियारे इसे पार्टी के संचार तंत्र को और मजबूत करने वाला कदम मान रहे हैं।

PunjabKesari

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *