सुप्रीम कोर्ट से ज़मानत के बाद आज जेल से बाहर आएंगे बिक्रम मजीठिया

नाभा:
पंजाब के पूर्व मंत्री और शिरोमणि अकाली दल के वरिष्ठ नेता बिक्रम सिंह मजीठिया आज नाभा जेल से रिहा होंगे। सोमवार को सुप्रीम कोर्ट से ज़मानत मिलने के बाद उनकी रिहाई का रास्ता साफ हो गया है।

मजीठिया की रिहाई की जानकारी उनकी पत्नी गनीव कौर मजीठिया ने सोशल मीडिया के माध्यम से साझा की। उन्होंने बताया कि सभी कानूनी औपचारिकताएं पूरी होने के बाद आज मजीठिया जेल से बाहर आएंगे।

गौरतलब है कि पंजाब विजिलेंस ब्यूरो ने 25 जून को मजीठिया को भ्रष्टाचार और आय से अधिक संपत्ति से जुड़े मामलों में गिरफ्तार किया था। इसके बाद दिसंबर 2025 में पंजाब और हरियाणा हाई कोर्ट ने उनकी ज़मानत याचिका को खारिज कर दिया था, जिसके चलते उन्हें लगातार न्यायिक हिरासत में रहना पड़ा।

सुप्रीम कोर्ट के ताज़ा फैसले के बाद अकाली दल खेमे में उत्साह का माहौल है। पार्टी समर्थकों द्वारा नाभा जेल के बाहर मजीठिया के स्वागत की तैयारियां की जा रही हैं। उनकी रिहाई को पंजाब की राजनीति में एक अहम घटनाक्रम के रूप में देखा जा रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *