Chandigarh Leopard Alert: सेक्टर-29 में तेंदुए की एंट्री से दहशत, CCTV में दरगाह के पास पानी पीते दिखा

FILE PJOTO

चंडीगढ़ के सेक्टर-29 इलाके में तेंदुआ दिखाई देने की खबर से लोगों में दहशत फैल गई। सूचना मिलते ही पुलिस और फॉरेस्ट विभाग की टीमें मौके पर पहुंचीं और पूरी रात इलाके में सर्च ऑपरेशन चलाया गया।

पार्क में घूमता दिखा तेंदुआ

जानकारी के अनुसार एक महिला ने शाम करीब 7 से 8 बजे के बीच सेक्टर-29 के एक पार्क में झाड़ियों के पास तेंदुए को घूमते हुए देखा। उस समय वह अपने बच्चों के साथ पार्क में टहल रही थी।

महिला ने बताया कि तेंदुए को देखते ही वह घबरा गई और तुरंत बच्चों को लेकर पार्क से बाहर निकल गई।

CCTV में भी दिखा तेंदुआ

बताया जा रहा है कि इलाके के एक दरगाह के पास लगे CCTV कैमरे में तेंदुआ पानी पीते हुए दिखाई दिया। जैसे ही यह खबर फैली, पूरे इलाके में डर का माहौल बन गया और कई लोग रात भर सो नहीं पाए।

पुलिस और फॉरेस्ट विभाग की टीम अलर्ट

सूचना मिलने के बाद पुलिस और वन विभाग की टीमें मौके पर पहुंचीं और पूरी रात इलाके में तलाशी अभियान चलाया, लेकिन फिलहाल तेंदुए का कोई पता नहीं चल सका है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *