पंजाब में बढ़ी ठंड, तीन शहर 3°C तक पहुंचे—मौसम विभाग ने येलो अलर्ट जारी

पंजाब में बढ़ी ठंड, तीन शहर 3°C तक पहुंचे—मौसम विभाग ने येलो अलर्ट जारी

पंजाब में सर्दी अब तेजी से बढ़ रही है। गुरुवार को जालंधर का आदमपुर पूरे देश में सबसे ठंडा स्थान दर्ज हुआ, जहाँ तापमान 3°C तक गिर गया। इस सीजन में पहली बार अदमपुर (3°C), फरीदकोट (3.2°C) और बठिंडा (3.8°C) में तापमान 4 डिग्री से भी नीचे गया है। दिन में धूप से थोड़ी राहत मिलती है, लेकिन रातें लगातार कड़ाके की ठंड का एहसास करा रही हैं।

कई जिलों में Cold Wave का येलो अलर्ट

मौसम विभाग ने पंजाब के कई हिस्सों में सीत लहर (Cold Wave) का येलो अलर्ट जारी किया है।
अलर्ट वाले जिले:

  • जालंधर
  • मोगा
  • फिरोज़पुर
  • फरीदकोट
  • मुक्तसर साहिब
  • बठिंडा
  • मानसा
  • फाज़िलका

राज्य में फिलहाल बारिश की कोई संभावना नहीं, मौसम शुष्क रहेगा।
उधर हिमाचल में 5 और 7 दिसंबर को ऊँचाई वाले क्षेत्रों में बारिश व बर्फबारी के आसार हैं।

पंजाब की हवा अब भी खराब, Mandi Gobindgarh का AQI 257

पराली सीज़न खत्म होने के बावजूद हवा की गुणवत्ता में सुधार धीमा है। गुरुवार को मंडी गोबिंदगढ़ और अमृतसर की हवा सबसे अधिक प्रदूषित दर्ज की गई।

मुख्य शहरों का AQI

  • मंडी गोबिंदगढ़ – 257 (बहुत खराब)
  • अमृतसर – 211
  • जालंधर – 140
  • खन्ना – 163
  • लुधियाना – 132
  • पटियाला – 124

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *