पंजाब कांग्रेस अध्यक्ष राजा वड़िंग के खिलाफ SC/ST एक्ट के तहत FIR दर्ज, जानें पूरा मामला

कपूरथला/चंडीगढ़: पंजाब की सियासत में हलचल मचाने वाली बड़ी खबर सामने आई है। पंजाब कांग्रेस अध्यक्ष अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग के खिलाफ कपूरथला थाने में एफआईआर दर्ज की गई है। उन पर पूर्व गृह मंत्री बूटा सिंह को लेकर कथित तौर पर जातिवादी टिप्पणी करने का आरोप है।

पुलिस ने राजा वड़िंग के खिलाफ SC/ST (अत्याचार निवारण) अधिनियम के तहत मामला दर्ज किया है। इस कार्रवाई के बाद कांग्रेस नेता की कानूनी मुश्किलें बढ़ती नजर आ रही हैं।

शिकायत बूटा सिंह के बेटे ने करवाई दर्ज

जानकारी के मुताबिक, यह एफआईआर पूर्व गृह मंत्री बूटा सिंह के बेटे सरबजोत सिंह सिद्धू की शिकायत पर दर्ज की गई है। राजा वड़िंग के बयान के बाद धार्मिक और सामाजिक संगठनों ने उनके खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की थी।

क्या कहा था राजा वड़िंग ने?

बताया जा रहा है कि राजा वड़िंग ने तरनतारन विधानसभा उपचुनाव के दौरान एक जनसभा में भाषण देते हुए बूटा सिंह को लेकर विवादित टिप्पणी की थी। इस बयान के बाद एससी आयोग ने उन्हें नोटिस जारी कर तलब किया था।

हालांकि, राजा वड़िंग ने इस पूरे मामले पर माफी मांगते हुए स्पष्टीकरण भी दिया था, लेकिन अब कपूरथला पुलिस ने एफआईआर दर्ज कर ली है, जिससे मामला एक बार फिर गर्मा गया है।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *