पंजाबी एक्ट्रेस हिमांशी खुराना को लॉरेंस गैंग की धमकी, ₹10 करोड़ नहीं देने पर जान से मारने की चेतावनी

जालंधर:
पंजाबी फिल्म और म्यूजिक इंडस्ट्री से जुड़ी एक बड़ी और चिंताजनक खबर सामने आई है। मशहूर पंजाबी मॉडल व एक्ट्रेस हिमांशी खुराना को कुख्यात लॉरेंस गैंग की ओर से जान से मारने की धमकी दी गई है। एक्ट्रेस से ₹10 करोड़ की फिरौती मांगी गई है।

धमकी मिलने के बाद हिमांशी खुराना ने तुरंत मोहाली पुलिस में शिकायत दर्ज करवाई, जिसके बाद पुलिस ने मामले की गंभीरता को देखते हुए जांच शुरू कर दी है।

थ्रेट कॉल से मचा हड़कंप

शिकायत के अनुसार, कॉल करने वाले व्यक्ति ने खुद को लॉरेंस गैंग से जुड़ा बताया और साफ शब्दों में कहा कि यदि तय रकम नहीं दी गई तो उन्हें जान से मार दिया जाएगा। पुलिस अब कॉल डिटेल रिकॉर्ड (CDR) और तकनीकी सबूतों की गहनता से जांच कर रही है।

हैरी बॉक्सर पर दर्ज हुआ केस

मोहाली के सोहाना थाने में इस मामले में BNS की धारा 308(4) और 351(3) के तहत केस दर्ज किया गया है। पुलिस के मुताबिक, धमकी देने वाला व्यक्ति गैंगस्टर हैरी बॉक्सर बताया जा रहा है।

पंजाबी इंडस्ट्री की चर्चित चेहरा

हिमांशी खुराना मूल रूप से कीरतपुर साहिब की रहने वाली हैं और उन्हें पंजाबी इंडस्ट्री में “पंजाब की ऐश्वर्या राय” भी कहा जाता है। उन्होंने साल 2011 में मिस लुधियाना का खिताब जीतकर मॉडलिंग करियर की शुरुआत की थी।

इसके बाद उन्होंने पंजाबी फिल्मों और म्यूजिक वीडियो में अपनी अलग पहचान बनाई। साड्डा हक जैसी फिल्म और सोच जैसे सुपरहिट गानों ने उन्हें घर-घर तक पहुंचाया।

बिग बॉस 13 से मिली देशभर में पहचान

हिमांशी खुराना को देशभर में खास पहचान मिली जब वे बिग बॉस 13 में वाइल्ड कार्ड कंटेस्टेंट के रूप में नजर आईं। शो के दौरान उनके और शहनाज गिल के बीच हुए विवाद भी खूब चर्चा में रहे।

डिप्रेशन से जूझ चुकी हैं हिमांशी

बिग बॉस से बाहर आने के बाद हिमांशी ने एक इंटरव्यू में खुलासा किया था कि शो के नकारात्मक माहौल की वजह से वह लंबे समय तक डिप्रेशन और पैनिक अटैक से जूझती रहीं। उन्होंने बताया था कि करीब दो साल तक मानसिक स्वास्थ्य की समस्या के कारण उन्हें इलाज कराना पड़ा।

सोशल मीडिया पर जबरदस्त फैन फॉलोइंग

हिमांशी खुराना सोशल मीडिया पर भी बेहद लोकप्रिय हैं। उनके इंस्टाग्राम पर 12 मिलियन से ज्यादा फॉलोअर्स हैं, जिससे उनकी लोकप्रियता और प्रभाव का अंदाजा लगाया जा सकता है।

पुलिस जांच जारी

पुलिस अधिकारियों का कहना है कि मामले को बेहद संवेदनशील मानते हुए हर एंगल से जांच की जा रही है। एक्ट्रेस की सुरक्षा को लेकर भी आवश्यक कदम उठाए जा रहे हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *