जालंधर | Punjabi Doordarshan
जालंधर के मिट्ठा बाजार इलाके में उस समय मातम पसर गया जब राष्ट्रीय प्रमुख शिवसेना नेता दीपक कंबोज की 22 वर्षीय बेटी का दर्दनाक निधन हो गया। मृतका की पहचान मुनमुन चितवान के रूप में हुई है।
परिजनों के अनुसार मुनमुन बाथरूम में नहाने गई थी, जहाँ गीजर की पाइप से गैस लीक होने के कारण वह उसकी चपेट में आ गई। गैस चढ़ने से उसकी तबीयत अचानक बिगड़ गई और इस हादसे में उसकी मौत हो गई।
दर्दनाक बात यह है कि कल नववर्ष के दिन मुनमुन का जन्मदिन था, जिसको लेकर घर में पहले से तैयारियाँ चल रही थीं। परिवार के अनुसार घर में जहां खुशियों का माहौल बनने वाला था, वहीं इस दुखद घटना ने पूरे परिवार को गहरे शोक में डुबो दिया।
स्थानीय लोगों और रिश्तेदारों की भारी भीड़ दीपक कंबोज के घर पहुंच रही है और परिवार को ढांढस बंधा रही है। इस हादसे ने पूरे इलाके को स्तब्ध कर दिया है।

