Bathinda Court: मानहानि केस में कंगना रनौत की पेशी, अगली सुनवाई 25 मार्च को

Punjabi Doordarshan | बठिंडा डेस्क

Kangana Ranaut आज मानहानि के एक मामले में बठिंडा की अदालत में वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए पेश हुईं। हालांकि कोर्ट में लीगल मीटिंग होने के कारण मामले की सुनवाई टाल दी गई।

अगली सुनवाई 25 मार्च को

अदालत ने मामले की अगली सुनवाई 25 मार्च तय की है। साथ ही दो अहम गवाहों को भी उसी दिन कोर्ट में पेश होने के लिए बाउंड किया गया है।

गवाहों की दर्ज होगी गवाही

अगली सुनवाई के दौरान किसान सुरजीत सिंह फूल और जसवीर सिंह की गवाही दर्ज की जाएगी, जिसे इस केस में महत्वपूर्ण माना जा रहा है।

पासपोर्ट जब्त करने पर भी हो सकता है फैसला

इस मामले में कंगना रनौत के पासपोर्ट को लेकर उठे मुद्दे पर भी अदालत की ओर से आगामी सुनवाई में फैसला आने की संभावना जताई जा रही है।

क्या है पूरा मामला

दरअसल, किसान आंदोलन के दौरान कंगना रनौत द्वारा एक बुजुर्ग महिला किसान के बारे में की गई टिप्पणी को लेकर विवाद खड़ा हो गया था।

आरोप है कि उन्होंने सोशल मीडिया पर कहा था कि महिलाएं 100 रुपये के लिए किसान प्रदर्शन में शामिल होती हैं। इस बयान को अपमानजनक बताते हुए महिंदर कौर ने उनके खिलाफ मानहानि का मामला दर्ज कराया था।

वकील ने दी जानकारी

शिकायतकर्ता पक्ष के वकील रघवीर सिंह बहणीवाल ने बताया कि अदालत ने दोनों गवाहों को अगली सुनवाई के लिए बाउंड किया है और 25 मार्च को मामले में अहम गवाही दर्ज होने की उम्मीद है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *