लाडोवाल टोल प्लाजा पर फायरिंग: VIP लाइन से जबरन गुजरने की कोशिश में कर्मचारियों पर गोलियां, पुलिस जांच जारी

लाडोवाल टोल प्लाजा पर फायरिंग, VIP लाइन से जबरन गुजरने की कोशिश में फैली दहशत

Punjabi Doordarshan | Updated: 07 Dec, 2025 | Edited By Rishab Chawla

लुधियाना: पंजाब के सबसे महंगे टोल प्लाजा माने जाने वाले लाडोवाल टोल प्लाजा पर बीती रात बड़ा हंगामा खड़ा हो गया। VIP लाइन से जबरन गुजरने की कोशिश कर रहे कार सवार युवकों ने टोल कर्मचारियों पर गोलियां चला दीं, जिसके बाद पूरे टोल परिसर में अफरा-तफरी मच गई।

प्रत्यक्षदर्शियों का कहना है कि अचानक चली गोलियों की आवाज से कर्मचारी जान बचाने के लिए इधर-उधर भागने लगे। घटना के समय टोल पर लंबी लाइनें लगी हुई थीं, जिससे मौके पर तनाव और बढ़ गया।

टोल प्लाजा मैनेजर विपिन राय ने बताया कि रात करीब 10 बजे लुधियाना की तरफ से आई एक कार में सवार कई युवक बिना टोल चुकाए VIP लाइन से जबरन गुजरने की कोशिश कर रहे थे। जब कर्मचारियों ने उन्हें रोका, तो उन्होंने फायरिंग शुरू कर दी। आरोपियों द्वारा कर्मचारियों पर ईंट-पत्थर से हमला करने की भी जानकारी मिली है।

थाना प्रभारी गुरशिंदर सिंह ने बताया कि पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। आसपास लगे CCTV कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है और जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार कर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

घटना के बाद टोल प्लाजा पर सुरक्षा बढ़ा दी गई है और कर्मचारी दहशत में हैं।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *