लुधियाना में एक सनसनीखेज लूट की वारदात सामने आई है, जहां बदमाशों ने एक युवक का पीछा करते हुए उसके घर में घुसकर पिस्तौल के बल पर लूटपाट की और मौके से फरार हो गए।
घर के अंदर घुसकर दी जान से मारने की धमकी
जानकारी के अनुसार यह घटना 3 मार्च की रात करीब 10:50 बजे की है। पीड़ित हरमन सिंह अपने घर के बाहर गली में मोटरसाइकिल खड़ी कर फोन पर बात कर रहा था।
इसी दौरान मोटरसाइकिल पर सवार कुछ बदमाश वहां पहुंचे और उसे निशाना बनाने की कोशिश की। खतरा भांपकर हरमन सिंह तुरंत घर के अंदर भाग गया, लेकिन लुटेरे उसके पीछे-पीछे घर में घुस गए।
बाइक और लैपटॉप किट लेकर फरार
आरोपियों ने पिस्तौल निकालकर युवक पर तान दी और जान से मारने की धमकी दी। इसके बाद वे घर के बाहर खड़ी उसकी मोटरसाइकिल और लैपटॉप किट लेकर फरार हो गए।
बताया जा रहा है कि उस किट में करीब 11 हजार रुपये नकद भी मौजूद थे।
पुलिस ने दर्ज किया केस
इस मामले में पीड़ित के पिता मलकीत सिंह के बयान पर टिब्बा थाना की पुलिस ने अमन नागपाल और रॉबिन के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।
पुलिस आसपास लगे CCTV कैमरों की फुटेज खंगाल रही है ताकि आरोपियों को जल्द गिरफ्तार किया जा सके।

