Punjabi Singer Mankirt Aulakh Fraud Alert: सिंगर के नाम पर ठगी, लाइव आकर लोगों को दी बड़ी चेतावनी

मशहूर पंजाबी सिंगर Mankirt Aulakh के नाम पर ऑनलाइन ठगी का मामला सामने आया है। इसको लेकर सिंगर ने खुद सोशल मीडिया पर लाइव आकर अपने फैंस और आम लोगों को सतर्क रहने की अपील की है।

विदेशी नंबरों से हो रहे कॉल

मनकीरत औलख ने बताया कि कुछ ठग उनके और उनकी टीम के नाम का गलत इस्तेमाल कर रहे हैं। ये लोग खासकर विदेशी नंबरों, खासकर पाकिस्तान के नंबरों से लोगों को कॉल और मैसेज कर रहे हैं और उन्हें पैसों का लालच देकर ठगने की कोशिश कर रहे हैं।

10 लाख का लालच देकर ठगी

सिंगर के मुताबिक ठग लोगों को यह कहकर फंसाते हैं कि उन्हें 10 लाख रुपये भेजे जाएंगे, लेकिन इसके लिए पहले 5 हजार से 10 हजार रुपये जमा कराने की बात कहते हैं।

वीडियो में उन्होंने कुछ वॉयस मैसेज भी सुनाए, जिनमें ठग खुद को मनकीरत औलख बताकर लोगों को धोखा दे रहे हैं।

OTP और पैसे साझा न करने की अपील

मनकीरत औलख ने हाथ जोड़कर लोगों से अपील करते हुए कहा कि

  • किसी भी अनजान व्यक्ति को OTP न दें
  • रजिस्ट्रेशन या मदद के नाम पर पैसे न भेजें
  • ऐसे कॉल और मैसेज से सावधान रहें।

उन्होंने कहा कि अगर उन्हें किसी से संपर्क करना होगा तो वह खुद सीधे बात करेंगे

कानूनी कार्रवाई की तैयारी

सिंगर ने बताया कि उनकी टीम इस पूरे मामले में कानूनी कार्रवाई की तैयारी कर रही है। साथ ही उन्होंने लोगों से अपील की कि इस जानकारी को ज्यादा से ज्यादा शेयर करें ताकि कोई भी व्यक्ति इन ठगों का शिकार न बने।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *