Golden Temple: Miss England विजेताओं ने हरमंदिर साहिब में टेका माथा, सरबत के भले की की अरदास

इंग्लैंड से आईं सौंदर्य प्रतियोगिता की विजेता Grace Richardson और Charlotte Grant ने आज श्री हरमंदिर साहिब में माथा टेककर आशीर्वाद लिया।

दोनों ने गुरु घर में नतमस्तक होकर पूरी दुनिया की खुशहाली और ‘सरबत के भले’ की अरदास की।

आध्यात्मिक माहौल से हुईं प्रभावित

दरबार साहिब में दर्शन करने के बाद उन्होंने पवित्र सरोवर के दर्शन किए और गुरबाणी कीर्तन सुना। इस दौरान उन्होंने कहा कि हरमंदिर साहिब का वातावरण बेहद शांत और आध्यात्मिक है, जहां दुनिया भर से आने वाले लोग समान भाव से सिर झुकाते हैं।

सिख धर्म की सेवा भावना की सराहना

मीडिया से बातचीत करते हुए दोनों ने कहा कि यह उनके लिए बहुत सौभाग्य की बात है कि उन्हें दुनिया के प्रसिद्ध धार्मिक स्थलों में से एक दरबार साहिब के दर्शन करने का अवसर मिला।

उन्होंने सिख धर्म की सेवा भावना और लंगर की परंपरा की भी खुलकर सराहना की।

शांति और भाईचारे का संदेश

उन्होंने कहा कि हरमंदिर साहिब आकर वे काफी प्रेरित महसूस कर रही हैं और यहां से दुनिया भर में शांति और भाईचारे का संदेश लेकर जाएंगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *