Moga Firing News: देर रात चली गोलियां, युवक कुलजीत सिंह गंभीर घायल, पुलिस जांच में जुटी

पंजाब डेस्क

मोगा में देर रात एक बार फिर फायरिंग की घटना सामने आई है। पुरानी रंजिश के चलते हुई इस वारदात में कुलजीत सिंह गंभीर रूप से घायल हो गए।

जानकारी के मुताबिक मंगलवार देर रात करीब 12 बजे कुलजीत सिंह अपने एक साथी के साथ घर लौट रहे थे। जब वे तीन नंबर चुंगी के पास पहुंचे, तभी एक कार में सवार कुछ अज्ञात युवकों ने उन पर अचानक फायरिंग कर दी।

गोली लगने से सड़क पर गिरा युवक

हमलावरों द्वारा की गई फायरिंग के दौरान कुलजीत सिंह की टांग में गोली लग गई, जिससे वह सड़क पर गिर पड़े। घटना के बाद आरोपी मौके से फरार हो गए।

घायल को पहले स्थानीय अस्पताल ले जाया गया, लेकिन हालत गंभीर होने के कारण उन्हें लुधियाना के एक निजी अस्पताल में रेफर कर दिया गया, जहां उनका इलाज जारी है।

CCTV के आधार पर जांच

इस मामले में गुरप्रीत सिंह ने बताया कि पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है और CCTV फुटेज के आधार पर हमलावरों की पहचान करने की कोशिश की जा रही है

पुलिस का कहना है कि कुछ संदिग्धों की पहचान हो चुकी है और जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *