2027 विधानसभा चुनाव की तैयारी में AAP: पूरे पंजाब में 1500 से ज्यादा नई नियुक्तियां, जारी हुई पूरी सूची

Punjabi Doordarshan | राजनीतिक डेस्क

AAP ने खींची 2027 चुनावों की तैयारी: पूरे पंजाब में 1500 से अधिक पदाधिकारियों की नई नियुक्तियां

चंडीगढ़:
आम आदमी पार्टी (AAP) ने वर्ष 2027 के पंजाब विधानसभा चुनावों की तैयारी अभी से तेज कर दी है। इसी रणनीति के तहत पार्टी ने प्रदेशभर में बड़े स्तर पर संगठनात्मक फेरबदल करते हुए 1500 से अधिक पदाधिकारियों की नई नियुक्तियां की हैं।

यह नियुक्तियां पार्टी के एससी विंग के अंतर्गत विभिन्न विधानसभा क्षेत्रों में की गई हैं, जिससे जमीनी स्तर पर संगठन को और अधिक मजबूत किया जा सके।

इस संबंध में जारी सूची पर AAP के पंजाब अध्यक्ष अमन अरोड़ा और पार्टी के पंजाब प्रभारी मनीष सिसोदिया के हस्ताक्षर हैं। दोनों नेताओं ने नवनियुक्त पदाधिकारियों को बधाई देते हुए उनसे संगठन की मजबूती और जनता के बीच पार्टी की नीतियों को मजबूती से पहुंचाने का आह्वान किया है।

अमन अरोड़ा और मनीष सिसोदिया ने कहा कि सभी नवनियुक्त पदाधिकारी अपनी जिम्मेदारियों को पूरी मेहनत, ईमानदारी और निष्ठा के साथ निभाएं और पार्टी को 2027 के चुनाव में ऐतिहासिक जीत दिलाने के लिए काम करें।

राजनीतिक विश्लेषकों का मानना है कि इतनी बड़ी संख्या में की गई नियुक्तियां यह साफ संकेत देती हैं कि आम आदमी पार्टी अब 2027 के विधानसभा चुनाव को लेकर बेहद गंभीर और आक्रामक रणनीति पर काम कर रही है।

https://x.com/AAPPunjab/status/2003521996630688234?s=20

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *