Punjab Dams Water Level Update: पौंग, भाखड़ा, रणजीत सागर और हुसैनीवाला डैम में कितना है पानी?

पंजाब डेस्क: हाल ही में आई बाढ़ की मार झेलने के बाद पंजाब में अब हालात धीरे-धीरे सुधरने लगे हैं। राज्य के प्रमुख डैम और नदियों का जलस्तर पहले से कुछ कम हुआ है। साथ ही नदियों में छोड़े जाने वाले पानी की मात्रा भी घटाई गई है, जिससे बाढ़ प्रभावित इलाकों में राहत की उम्मीद जगी है। आइए जानते हैं पंजाब के अलग-अलग डैम और हेडवर्क्स का ताजा हाल।

 पौंग डैम

सरकारी आंकड़ों के मुताबिक मंगलवार सुबह 6 बजे पौंग डैम का जलस्तर 1390.50 फीट दर्ज किया गया। यहां 35,151 क्यूसेक पानी आ रहा था, जबकि 61,600 क्यूसेक पानी छोड़ा गया।

भाखड़ा डैम

भाखड़ा डैम का जलस्तर 1677.10 फीट दर्ज किया गया। यहां पर 57,058 क्यूसेक पानी आया और 62,699 क्यूसेक पानी छोड़ा गया।

घग्गर दरिया

खनौरी हेडवर्क्स पर बुर्जी संख्या RD-460 पर घग्गर नदी का बहाव 14,450 क्यूसेक (750.6) रहा, जो खतरे के निशान 748 से ऊपर है। सरकारी रिपोर्ट के अनुसार जलस्तर एक इंच कम बताया जा रहा है, लेकिन स्थानीय लोगों के अनुसार पानी घटने के संकेत अभी स्पष्ट नहीं हैं।

हरीके हेडवर्क्स

हरीके हेडवर्क्स का जलस्तर 687.15 फीट दर्ज हुआ। यहां 2,53,927 क्यूसेक पानी आ रहा था, जबकि 2,36,956 क्यूसेक पानी छोड़ा गया।

  • फिरोजपुर फीडर: 5,013 क्यूसेक
  • राजस्थान फीडर: 11,791 क्यूसेक
  • मखू नहर: 150 क्यूसेक

हुसैनीवाला

हुसैनीवाला हेडवर्क्स पर 2,41,364 क्यूसेक पानी दर्ज हुआ और लगभग इतनी ही मात्रा (2,40,780 क्यूसेक) आगे छोड़ी गई। यहां से सतलुज का पानी पाकिस्तान की ओर छोड़ा गया। गंडा सिंह हेड पर 2,50,327 क्यूसेक पानी दर्ज किया गया।

रणजीत सागर डैम

रणजीत सागर डैम का जलस्तर 524.372 मीटर तक पहुंच गया है, जबकि खतरे का निशान 527 मीटर है। यहां से कम मात्रा में पानी छोड़ा जा रहा है। फिलहाल 6,133 क्यूसेक पानी स्पिलवे गेट से रावी नदी में छोड़ा गया।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *