Punjabi Doordarshan | लुधियाना डेस्क
पंजाब:
पंजाब सरकार ने बिजली उपभोक्ताओं को बड़ी राहत देते हुए बिजली दरों में कटौती की घोषणा की है। नई दरें 1 अप्रैल 2026 से पूरे राज्य में लागू होंगी। सरकार के अनुसार घरेलू उपभोक्ताओं के लिए बिजली की दरों में ₹1.50 प्रति यूनिट तक की कमी की गई है।
300 यूनिट फ्री बिजली योजना जारी
राज्य सरकार पहले की तरह घरेलू उपभोक्ताओं को हर महीने 300 यूनिट मुफ्त बिजली देती रहेगी। दो महीने के बिलिंग चक्र में यह 600 यूनिट मुफ्त बिजली के बराबर है।
नई दरों के लागू होने के बाद 600 यूनिट से ज्यादा बिजली इस्तेमाल करने वाले उपभोक्ताओं का बिल भी पहले की तुलना में कम आएगा।
कमर्शियल और इंडस्ट्रियल उपभोक्ताओं को राहत
Punjab State Electricity Regulatory Commission द्वारा जारी नई दरों के अनुसार:
- कमर्शियल उपभोक्ताओं के लिए बिजली दरों में 79 पैसे प्रति यूनिट की कमी
- इंडस्ट्रियल उपभोक्ताओं के लिए 74 पैसे प्रति यूनिट की कटौती
- इलेक्ट्रिक व्हीकल चार्जिंग स्टेशनों के लिए बिजली दर ₹5 प्रति यूनिट, जो देश में सबसे कम बताई जा रही है।
नॉन-रेजिडेंशियल उपभोक्ताओं के लिए नई दरें
- 7 किलोवाट तक (0–500 यूनिट): ₹6.89 से घटकर ₹6.10 प्रति यूनिट
- 7 किलोवाट तक (500 यूनिट से अधिक): ₹7.75 से घटकर ₹7.10 प्रति यूनिट
- 7–20 किलोवाट (0–500 यूनिट): ₹6.89 से घटकर ₹6.10 प्रति यूनिट
- 7–20 किलोवाट (500 यूनिट से अधिक): ₹7.75 से घटकर ₹7.10 प्रति यूनिट
- 20 kVA से 100 kVA: ₹6.75 से घटकर ₹6.25 प्रति यूनिट
- 100 kVA से अधिक: ₹6.96 से घटकर ₹6.45 प्रति यूनिट
घरेलू उपभोक्ताओं को भी अतिरिक्त राहत
सरकार के अनुसार पहले 2 किलोवाट लोड वाले उपभोक्ताओं के लिए 300 यूनिट से ज्यादा खपत पर बिजली दर ₹7.75 प्रति यूनिट थी। अब इसमें ₹1.50 प्रति यूनिट की कटौती की गई है, जिससे उपभोक्ताओं का बिल कम आएगा।
PSPCL पहली बार मुनाफे में
सरकार का दावा है कि Punjab State Power Corporation Limited इस कार्यकाल में पहली बार मुनाफे में आई है। कंपनी को FY 2024-25 में लगभग ₹2634 करोड़ का लाभ हुआ और उसे A+ रेटिंग भी मिली है।

