Big Breaking: पटियाला में पूर्व IG अमर सिंह चहल ने खुद को मारी गोली, गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती

Big Breaking: पटियाला में पूर्व IG अमर सिंह चहल ने खुद को मारी गोली, गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती

पटियाला | Punjabi Doordarshan

पटियाला से एक गंभीर और चौंकाने वाली खबर सामने आई है। सूत्रों के अनुसार, पंजाब पुलिस के पूर्व आईजी और सेवानिवृत्त वरिष्ठ अधिकारी अमर सिंह चहल अपनी पटियाला स्थित रिहायश पर गंभीर रूप से घायल अवस्था में पाए गए। उन्हें तुरंत इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उनकी हालत नाजुक बताई जा रही है।

घटना की सूचना मिलते ही पुलिस और प्रशासनिक अधिकारी मौके पर पहुंचे और मामले की जांच शुरू कर दी गई है। फिलहाल पूरे घटनाक्रम को लेकर आधिकारिक पुष्टि का इंतजार किया जा रहा है।

 

PunjabKesari

जांच में सामने आ रहे अहम तथ्य

सूत्रों के मुताबिक, मौके से एक लिखित नोट भी बरामद हुआ है, जिसमें एक कथित आर्थिक धोखाधड़ी का उल्लेख किया गया है। जानकारी के अनुसार, अमर सिंह चहल किसी ऐसे समूह के संपर्क में आए थे, जिसने उन्हें अधिक मुनाफे का झांसा दिया था। बताया जा रहा है कि इस मामले में करीब 8 करोड़ रुपये की राशि से जुड़ा लेन-देन सामने आया है।

नोट में यह भी संकेत मिला है कि घटना से पहले वे गंभीर मानसिक दबाव में थे और पूरे मामले की निष्पक्ष जांच की अपील की गई है, ताकि कथित ठगी की राशि वापस दिलाई जा सके।

मामले की गहन जांच जारी

अमर सिंह चहल एक सम्मानित और चर्चित पुलिस अधिकारी रहे हैं। उनके साथ सामने आए इस घटनाक्रम के बाद कई सवाल खड़े हो रहे हैं। पुलिस और संबंधित एजेंसियां हर पहलू से मामले की जांच कर रही हैं।

स्थिति से जुड़े आधिकारिक अपडेट का इंतजार किया जा रहा है।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *