पंजाब पुलिस में 3298 पदों पर भर्ती: 10 मार्च से शुरू होंगे ऑनलाइन आवेदन, कंट्रोल रूम और हेल्पलाइन जारी

Punjabi Doordarshan | पंजाब डेस्क

चंडीगढ़:
पंजाब में सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे युवाओं के लिए बड़ी खबर सामने आई है। Punjab Police ने वर्ष 2026 के लिए कुल 3298 पदों पर भर्ती प्रक्रिया शुरू करने का ऐलान किया है। इसके लिए ऑनलाइन आवेदन 10 मार्च से शुरू होंगे।

पुलिस विभाग के अनुसार इच्छुक उम्मीदवार 30 मार्च रात 11:55 बजे तक ऑनलाइन आवेदन कर सकेंगे। इसके बाद भर्ती प्रक्रिया के अगले चरण शुरू किए जाएंगे।

कितने पदों पर होगी भर्ती

पुलिस विभाग के अनुसार कुल 3298 पदों में से

  • 2522 पद जिला पुलिस कैडर के होंगे
  • 766 पद सशस्त्र पुलिस कैडर के होंगे

भर्ती से संबंधित पूरी जानकारी आधिकारिक वेबसाइट पर उपलब्ध कराई जाएगी, जिसमें योग्यता, आयु सीमा और शारीरिक मानदंड भी शामिल होंगे।

उम्मीदवारों के लिए कंट्रोल रूम बनाया

भर्ती प्रक्रिया के दौरान उम्मीदवारों को किसी प्रकार की परेशानी न हो, इसके लिए विभाग ने एक विशेष कंट्रोल रूम स्थापित किया है।

उम्मीदवार भर्ती से जुड़ी जानकारी या शिकायत के लिए इस हेल्पलाइन नंबर 02261306246 पर संपर्क कर सकते हैं।

आवेदन के लिए क्यूआर कोड भी जारी

पंजाब पुलिस की ओर से भर्ती प्रक्रिया को आसान बनाने के लिए क्यूआर कोड सिस्टम भी जारी किया जाएगा। उम्मीदवार क्यूआर कोड स्कैन कर सीधे भर्ती के आधिकारिक पोर्टल पर पहुंचकर आवेदन कर सकेंगे।

पहले भी हजारों युवाओं को मिली नौकरी

मार्च 2022 से अब तक पंजाब पुलिस में 10,264 युवाओं की भर्ती विभिन्न पदों पर की जा चुकी है। इनमें कांस्टेबल, हेड कांस्टेबल और सब-इंस्पेक्टर जैसे पद शामिल हैं।

जनवरी 2026 में ही 1,746 कांस्टेबलों को नियुक्ति पत्र दिए गए थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *