मौसम में बदलाव को देखते हुए पंजाब सरकार ने राज्यभर के स्कूलों के समय में परिवर्तन किया है। शिक्षा विभाग द्वारा जारी आदेश के अनुसार, 1 अक्टूबर 2025 से सभी स्कूल नई टाइमिंग के अनुसार चलेंगे।
अक्टूबर महीने के लिए नया शेड्यूल
जानकारी के मुताबिक, 1 अक्टूबर से 31 अक्टूबर तक
- प्राइमरी स्कूल सुबह 8:30 बजे से दोपहर 2:30 बजे तक चलेंगे।
- मिडिल, हाई और सीनियर सेकेंडरी स्कूल सुबह 8:30 बजे से दोपहर 2:50 बजे तक खुलेंगे।
यह समय केवल अक्टूबर महीने के लिए लागू रहेगा।
1 नवंबर से फिर बदलेगा समय
शिक्षा विभाग ने साफ किया है कि 1 नवंबर 2025 से 28 फरवरी 2026 तक स्कूलों का समय फिर बदल दिया जाएगा। इस दौरान:
- प्राइमरी स्कूल सुबह 9 बजे से दोपहर 3 बजे तक खुलेंगे।
- मिडिल, हाई और सीनियर सेकेंडरी स्कूल सुबह 9 बजे से दोपहर 3:20 बजे तक चलेंगे।
सरकार ने कहा है कि यह निर्णय मौसम की परिस्थितियों को ध्यान में रखते हुए लिया गया है ताकि बच्चों को किसी प्रकार की दिक्कत न हो।