Punjab में ‘युद्ध नशे विरुद्ध’ के दूसरे चरण की शुरुआत, जालंधर से CM मान और केजरीवाल ने किया अभियान लांच
पंजाब डेस्क | Punjabi Doordarshan
पंजाब में नशे के खिलाफ चल रहे बड़े अभियान ‘युद्ध नशे विरुद्ध’ के दूसरे चरण की आज औपचारिक शुरुआत कर दी गई है। इस अभियान को जालंधर से मुख्यमंत्री भगवंत मान और आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल ने लांच किया।
इस मौके पर फगवाड़ा की लवली प्रोफेशनल यूनिवर्सिटी (LPU) में आयोजित समागम को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री भगवंत मान ने कहा कि
“नशे के खिलाफ युद्ध गुस्से से नहीं, बल्कि जन-लहर से जीता जाएगा। पंजाबी ऐसी कौम है जो किसी बुराई को जड़ से खत्म करने का बीड़ा उठाती है और उसे पूरा करके ही दम लेती है।”

पहले चरण की बड़ी उपलब्धियां
CM मान ने बताया कि इस अभियान का पहला चरण 1 मार्च 2025 को फतेहगढ़ साहिब से शुरू किया गया था। पिछले 9 महीनों में:
- 29,980 NDPS केस दर्ज
- 42,000 से अधिक तस्कर गिरफ्तार
- कई इलाकों में ड्रग माफिया के घरों पर बुलडोजर कार्रवाई
नशे पर नजर रखने के लिए नया App लॉन्च
इस अभियान के तहत सरकार ने एक नया डिजिटल ऐप भी लॉन्च किया है।
मुख्य सचिव कैप्टन सिन्हा ने बताया कि यह ऐप “गांव के पहरेदार” की तरह काम करेगा।
- ऐप का एक्सेस गांव के पहरेदारों को मिलेगा
- नशा बेचने वालों की पूरी जानकारी सीधे CM भगवंत मान और DGP पंजाब पुलिस तक पहुंचेगी
- सूचना देने वाले का नाम पूरी तरह गुप्त रखा जाएगा
Village Defense Committee और Volunteers
सरकार ने हर गांव में Village Defense Committee बनाई है, जिनसे करीब 1.5 लाख वॉलंटियर्स जुड़े हैं।
इन सभी को स्पेशल ट्रेनिंग दी जाएगी और पूरी मॉनिटरिंग सीधे मुख्यमंत्री कार्यालय से होगी।
विशेष हेल्पलाइन नंबर जारी
सरकार ने नशे के खिलाफ अभियान से जुड़ने के लिए एक विशेष नंबर जारी किया है:
98991-00002
इस नंबर पर मिस कॉल करने से व्यक्ति Village Defense Committee का सदस्य बन जाएगा।
पुलिस का सहयोग
स्पेशल DGP लॉ एंड ऑर्डर अर्पित शुक्ला ने बताया कि:
- 19,500 जिला वार्ड कमेटियां बनाई गई हैं
- 50,000 मेंबर पुलिस और सरकार के साथ मिलकर अभियान चला रहे हैं

