पंजाब डेस्क
पंजाब और चंडीगढ़ में मौसम ने अचानक करवट ले ली है। कई जिलों में सुबह से बादल छाए हुए हैं और हल्की बूंदाबांदी देखने को मिल रही है। इस बीच मौसम विभाग ने 15 मार्च के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी किया है।
9 जिलों में ओले गिरने की संभावना
मौसम विभाग के अनुसार राज्य के कई जिलों में तेज हवाओं, बारिश और ओलावृष्टि की संभावना है। जिन जिलों में ओले गिरने का अनुमान है, उनमें शामिल हैं:
- जालंधर
- अमृतसर
- होशियारपुर
- लुधियाना
- गुरदासपुर
- पठानकोट
- बरनाला
- संगरूर
- कपूरथला
इन इलाकों में तेज हवाएं, बिजली चमकने और गरज-चमक के साथ बारिश भी हो सकती है।
20 मार्च तक ऐसा ही रह सकता है मौसम
मौसम वैज्ञानिकों के अनुसार प्रदेश में यह बदलाव वेस्टर्न डिस्टर्बेंस के कारण हुआ है। साथ ही 17 मार्च से एक और नया वेस्टर्न डिस्टर्बेंस सक्रिय होने की संभावना है।
तापमान में आएगी गिरावट
मौसम विभाग का अनुमान है कि आने वाले दिनों में
- तापमान 3 से 5 डिग्री तक गिर सकता है
- प्रदेश के कई हिस्सों में हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है
- लोगों को एक बार फिर ठंड का अहसास हो सकता है।
मौसम विभाग ने लोगों को खराब मौसम के दौरान सावधानी बरतने और खुले स्थानों पर जाने से बचने की सलाह दी है।

