Canada Crime News: मोगा के पंजाबी युवक की गोली मारकर हत्या, परिवार में पसरा मातम

पंजाब डेस्क

Canada में एक और पंजाबी युवक की गोली मारकर हत्या किए जाने की खबर सामने आई है। मृतक की पहचान Davinder Singh (32) के रूप में हुई है, जो मोगा जिले के गांव दौलतपुरा का रहने वाला था। इस घटना के बाद गांव और परिवार में शोक की लहर दौड़ गई है।

4 साल पहले कनाडा गया था युवक

परिवार के अनुसार दविंदर सिंह करीब चार साल पहले पंजाब से कनाडा गया था। वह पहले बिजली विभाग में नौकरी करता था, लेकिन बाद में नौकरी छोड़कर अपनी पत्नी के पास कनाडा चला गया।

बताया जा रहा है कि उसकी पत्नी पहले स्टडी वीजा पर कनाडा गई थी और बाद में दविंदर भी वहीं बस गया।

टैक्सी चलाते समय हुई वारदात

मिली जानकारी के अनुसार दविंदर सिंह कनाडा में पिज्जा-बर्गर का काम करने के साथ पार्ट-टाइम टैक्सी भी चलाता था

घटना के दिन वह अपनी टैक्सी में एक लड़की को कहीं छोड़ने जा रहा था। इसी दौरान कुछ बदमाश उस लड़की का पीछा कर रहे थे। बदमाशों को शक हुआ कि दविंदर सिंह लड़की की मदद कर रहा है।

बदमाशों ने चला दी गोलियां

आरोपियों ने दविंदर सिंह पर अंधाधुंध गोलियां चला दीं, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। इसके बाद हमलावर लड़की को अपने साथ ले गए। बताया जा रहा है कि लड़की ने फोन के जरिए टैक्सी बुक की थी।

गांव में मातम का माहौल

दविंदर सिंह के परिवार में उसकी पत्नी और रिश्तेदार कनाडा में ही रहते हैं, जबकि उसका छोटा भाई गांव में रहता है। घटना की खबर मिलते ही पूरे गांव में सदमे और शोक का माहौल है।

परिजनों के मुताबिक दविंदर की मां का रो-रोकर बुरा हाल है और परिवार न्याय की मांग कर रहा है।

फिलहाल स्थानीय पुलिस मामले की जांच कर रही है और हमलावरों की तलाश जारी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *