2027 विधानसभा चुनाव: सुखबीर बादल का बड़ा ऐलान, गिद्दड़बाहा से लड़ेंगे चुनाव

Breaking: 2027 विधानसभा चुनावों को लेकर सुखबीर बादल ने किया बड़ा ऐलान

पंजाब डेस्क:
पंजाब की राजनीति में इस समय बड़ी हलचल देखने को मिल रही है। शिरोमणि अकाली दल (SAD) के प्रधान सुखबीर सिंह बादल ने 2027 विधानसभा चुनावों को लेकर एक बड़ा ऐलान किया है। उन्होंने बताया कि इस बार वे गिद्दड़बाहा विधानसभा सीट से चुनाव लड़ने जा रहे हैं। सुखबीर बादल ने कहा कि क्षेत्र के लोगों की मांग पर उन्होंने यह फैसला लिया है।

पहले भी कई सीटों से जीत दर्ज कर चुके हैं सुखबीर बादल

सुखबीर बादल इससे पहले 2009, 2012 और 2017 में जलालाबाद सीट से चुनाव लड़कर जीत हासिल कर चुके हैं।
इसके अलावा, गिद्दड़बाहा और लंबी सीट बादल परिवार की पारंपरिक सीटें मानी जाती हैं।
पूर्व मुख्यमंत्री प्रकाश सिंह बादल भी गिद्दड़बाहा से विधायक रह चुके हैं।

राजनीतिक हलकों में यह भी चर्चाएं हैं कि सुखबीर बादल गिद्दड़बाहा के साथ-साथ लंबी सीट से भी चुनाव लड़ सकते हैं। हालांकि अगर ऐसा नहीं होता तो संभावना जताई जा रही है कि हरसिमरत कौर बादल लंबी से चुनाव मैदान में उतर सकती हैं।

गिद्दड़बाहा सीट पर बढ़ी हलचल

गिद्दड़बाहा सीट पर कांग्रेस की ओर से अक्सर मजबूत मुकाबला देखने को मिलता है।
पंजाब कांग्रेस प्रधान अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग इस सीट से चुनाव लड़ते रहे हैं।
पिछले चुनाव में उनकी पत्नी को इस सीट से उतारा गया था, लेकिन उन्हें हार का सामना करना पड़ा था।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *