तरनतारन उपचुनाव में AAP की धमाकेदार जीत: हरमीत सिंह संधू ने 12,091 वोटों से मारी बाज़ी

तरनतारन उपचुनाव में AAP की धमाकेदार जीत: हरमीत सिंह संधू ने 12,091 वोटों से मारी बाज़ी

Punjabi Doordarshan News

Edited By Rishab Chawla | Updated: 14 Nov, 2025 | 01:57 PM

तरनतारन: पंजाब के तरनतारन विधानसभा क्षेत्र में हुए उपचुनाव की मतगणना सुबह 8 बजे शुरू हुई और कड़ी सुरक्षा के बीच सभी 16 राउंड की गिनती पूरी होने के बाद आम आदमी पार्टी (AAP) ने शानदार जीत दर्ज कर ली।
AAP उम्मीदवार हरमीत सिंह संधू ने 12,091 वोटों की बड़ी लीड के साथ जीत हासिल की है।

गिनती जिला निर्वाचन अधिकारी राहुल और रिटर्निंग ऑफिसर गुरमीत सिंह की निगरानी में हुई। 11 नवंबर को हुए मतदान में 61% वोटिंग दर्ज की गई थी।

AAP की बड़ी जीत—अंतिम परिणाम

अंतिम (16वें) राउंड तक मतगणना के नतीजे इस प्रकार रहे:

  • AAP – हरमीत सिंह संधू: 42,649

  • SAD – सुखविंदर कौर रंधावा: 30,558

  • कांग्रेस – करणबीर सिंह बुर्ज: 15,078

  • SAD (वारिस पंजाब दे) – मनदीप खालसा: 19,620

  • भाजपा – हरजीत सिंह संधू: 6,239

AAP ने विरोधियों को पीछे छोड़ते हुए लीड लगातार बढ़ाई और अंततः बड़ी जीत अपने नाम की। पार्टी समर्थकों में पूरे जिले में जश्न का माहौल रहा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *