दिवाली पर गोल्डन टेंपल पहुंचे अभिषेक शर्मा, मां के साथ टेका माथा

दिवाली पर गोल्डन टेंपल पहुंचे क्रिकेटर अभिषेक शर्मा, मां के साथ टेका माथा; सरबत के भले की मांगी अरदास

दीपावली और बंदी छोड़ दिवस के पावन अवसर पर भारतीय क्रिकेटर अभिषेक शर्मा ने अमृतसर स्थित श्री हरिमंदिर साहिब (गोल्डन टेंपल) में माथा टेककर गुरु साहिब का आशीर्वाद लिया। वह अपनी मां के साथ गुरुद्वारा साहिब पहुंचे और पूरे सरबत के भले के लिए अरदास की।

अभिषेक शर्मा सबसे पहले गोल्डन टेंपल पहुंचे। यहां उन्होंने कुछ समय बिताया और आध्यात्मिक वातावरण में माथा टेककर आशीर्वाद प्राप्त किया। इसके बाद वह गुरुद्वारा शहीदां साहिब भी पहुंचे और वहां भी नतमस्तक हुए।

मां के साथ गुरुद्वारा शहीदां साहिब में भी टेका माथा

अभिषेक शर्मा की इस धार्मिक यात्रा के दौरान उनकी मां भी उनके साथ मौजूद थीं। दोनों ने गुरुद्वारा साहिब में श्रद्धा के साथ माथा टेका। इस अवसर पर अभिषेक ने सभी के सुख, शांति और खुशहाली के लिए अरदास की।

बंदी छोड़ दिवस पर गोल्डन टेंपल में विशेष रौनक

दीपावली और बंदी छोड़ दिवस के अवसर पर गोल्डन टेंपल में खास रौनक देखने को मिल रही है। गुरुद्वारा परिसर को सुंदर रोशनी से सजाया गया है। देश-विदेश से बड़ी संख्या में श्रद्धालु माथा टेकने और गुरु घर का आशीर्वाद लेने पहुंच रहे हैं।

सिख समुदाय इस दिन को बंदी छोड़ दिवस के रूप में मनाता है। इस अवसर पर गुरुद्वारा साहिब में विशेष धार्मिक कार्यक्रम और दीपमाला का आयोजन किया जाता है।

अमृतसर के रहने वाले हैं अभिषेक शर्मा

भारतीय क्रिकेटर अभिषेक शर्मा अमृतसर के रहने वाले हैं। वह अपनी आक्रामक बल्लेबाजी के लिए जाने जाते हैं और भारतीय क्रिकेट टीम का हिस्सा हैं। अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में पहचान बनाने के बाद भी वह समय-समय पर अपने गृह नगर अमृतसर आते रहते हैं।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *