दिवाली और बंदी छोड़ दिवस पर जगमगाया श्री दरबार साहिब, भव्य दीपमाला और आतिशबाजी

दिवाली और बंदी छोड़ दिवस पर जगमगाया श्री दरबार साहिब, भव्य दीपमाला और आतिशबाजी ने मोहा मन

अमृतसर में दिवाली और बंदी छोड़ दिवस के पावन अवसर पर सचखंड श्री दरबार साहिब में भव्य दीपमाला और आतिशबाजी का आयोजन किया गया। इस दौरान पूरा गुरुद्वारा परिसर दीयों और रंग-बिरंगी रोशनी से जगमगा उठा। रोशनी से सजे श्री दरबार साहिब का नजारा देखने के लिए देश-विदेश से बड़ी संख्या में श्रद्धालु पहुंचे।

इस पावन अवसर पर श्रद्धालुओं ने श्री दरबार साहिब में माथा टेका, पवित्र सरोवर में स्नान किया और पूरे सरबत के भले के लिए अरदास की। दीपमाला और आतिशबाजी के दौरान पूरा परिसर भक्तिमय वातावरण में सराबोर नजर आया।

सात साल बाद इंग्लैंड से दर्शन करने पहुंचे श्रद्धालु

इस अवसर पर इंग्लैंड से आए एक श्रद्धालु ने अपनी खुशी साझा करते हुए बताया कि वह सात साल बाद श्री दरबार साहिब में माथा टेकने पहुंचे हैं। उन्होंने कहा कि गुरु साहिब की अपार कृपा से उन्हें इस पवित्र दिवस पर दर्शन करने का अवसर मिला।

उन्होंने अरदास की कि उन्हें भविष्य में भी ऐसे पावन अवसरों पर बार-बार गुरु घर में हाजिरी लगाने का सौभाग्य प्राप्त हो।

दीपमाला और आतिशबाजी का नजारा बताया अद्भुत

विदेश से आए श्रद्धालु ने कहा कि दिवाली और बंदी छोड़ दिवस पर श्री दरबार साहिब में होने वाली दीपमाला और आतिशबाजी का नजारा बेहद अद्भुत होता है। यहां पहुंचकर मन को शांति और आत्मिक आनंद मिलता है।

उन्होंने श्री दरबार साहिब को सिख मर्यादा, आस्था और अटूट श्रद्धा का प्रतीक बताया। साथ ही संगत से अपील की कि अधिक से अधिक संख्या में अमृतसर पहुंचकर गुरु घर के दर्शन करें और गुरु साहिब का आशीर्वाद प्राप्त करें।

PunjabKesari

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *