2014 बैच के IPS अधिकारियों के नामों पर विचार
पुलिस सूत्रों के मुताबिक, चंडीगढ़ के अगले एसएसपी की नियुक्ति के लिए 2014 बैच के आईपीएस अधिकारियों के नामों पर विचार किया जा रहा है। इसकी वजह यह है कि मौजूदा एसएसपी कंवरदीप कौर 2013 बैच की अधिकारी हैं। ऐसे में उनसे अगले बैच के उन अधिकारियों को संभावित विकल्प माना जा रहा है, जिन्हें जिलों में पुलिसिंग का पर्याप्त अनुभव है।
चंडीगढ़ में एसएसपी का पद पंजाब कैडर के हिस्से
चंडीगढ़ में लंबे समय से चली आ रही व्यवस्था के अनुसार, एसएसपी का पद पंजाब कैडर के आईपीएस अधिकारी के लिए निर्धारित है, जबकि एसएसपी ट्रैफिक का पद हरियाणा कैडर के अधिकारी को दिया जाता है।
इसी व्यवस्था के तहत पंजाब सरकार एसएसपी पद के लिए अधिकारियों का पैनल भेजती है। इसके बाद नियुक्ति की प्रक्रिया में केंद्रीय गृह मंत्रालय और चंडीगढ़ प्रशासन की भूमिका होती है।
मार्च 2027 में पूरा होगा ट्रैफिक एसएसपी का कार्यकाल
चंडीगढ़ के एसएसपी ट्रैफिक सुमेर प्रताप सिंह का कार्यकाल मार्च 2027 में समाप्त हो रहा है। उनके स्थान पर नए अधिकारी की नियुक्ति के लिए हरियाणा सरकार की ओर से पैनल भेजा जाएगा।
इसके लिए भी जल्द ही हरियाणा सरकार से संभावित अधिकारियों के नामों का पैनल मांगे जाने की संभावना है।

