​इजराइल-ईरान सीजफायर से सोने-चांदी के दाम में बड़ी गिरावट

Gold And Silver Price Down: अमेरिका राष्ट्रपति ट्रंप ने इजराइल-ईरान सीजफायर का ऐलान कर दिया है। लेकिन इसके बाद भी सीजफायर नहीं होती दिख रही है और दोनों तरफ से हवाई हमले जारी है। लेकिन सीजफायर का असर वैश्विक बाजार पर दिखाई दे रहा है और अब 24 जून को सोने-चांदी के दाम में बड़ी गिरावट देखने को मिली है।
24 कैरेट सोने का दाम ₹2,060 गिरकर ₹97,288 प्रति 10 ग्राम हुआ है और इससे इससे पहले सोना 1 लाख के करीब पहुंच गया है।
चांदी की कीमत ₹1,165 कम होकर ₹1,05,898 प्रति किलोग्राम रह गई है। 18 जून को चांदी ने ₹1,09,550 और सोने ने ₹99,454 का ऑल टाइम हाई पर पहुंच गया था। हालांकि एक्सपर्ट्स के अनुसार सोने-चांदी में तेजी रहेगी और इसका सीधा असर वैश्विक बाजार पर टीका है। इस साल अब तक 10 ग्राम 24 कैरेट सोने का दाम 76 रुपए से 21,000 रुपए बढ़कर 97,000 रुपए पर पहुंच गया है।
चांदी का भाव 86,050 रुपए प्रति किलो से 19,880 रुपए बढ़कर 1 लाख के पार पहुंच गया है। साल 2024 में सोना लगभग 13 हजार रुपए महंगा हुआ था। जयपुर में सोने की कीमत 24 कैरेट सोने के लिए ₹10,080 प्रति ग्राम, 22 कैरेट सोने के लिए ₹9,240 प्रति ग्राम और 18 कैरेट सोने के लिए ₹7,560 प्रति ग्राम है।

इस साल अब तक ₹21,126 महंगा हुआ सोना

 

इस साल यानी 1 जनवरी से अब तक 10 ग्राम 24 कैरेट सोने का दाम 76,162 रुपए से 21,126 रुपए बढ़कर 97,288 रुपए पर पहुंच गया है। वहीं, चांदी का भाव भी 86,017 रुपए प्रति किलो से 19,881 रुपए बढ़कर 1,05,898 रुपए पर पहुंच गया है। वहीं पिछले साल यानी 2024 में सोना 12,810 रुपए महंगा हुआ था।

इस साल ₹1 लाख 3 हजार तक जा सकता है सोना

 

केडिया एडवाइजरी के डायरेक्टर अजय केडिया कहते हैं कि अभी भी जियो पॉलिटिकल टेंशन बने हुए हैं। इससे गोल्ड को सपोर्ट मिल रहा है। इससे गोल्ड की डिमांड बढ़ रही है। ऐसे में इस साल सोना 1 लाख 3 हजार रुपए प्रति 10 ग्राम तक जा सकता है। वहीं चांदी इस साल 1 लाख 30 हजार रुपए तक जा सकती है।

सर्टिफाइड गोल्ड ही खरीदें

 

हमेशा ब्यूरो ऑफ इंडियन स्टैंडर्ड (BIS) का हॉलमार्क लगा हुआ सर्टिफाइड गोल्ड ही खरीदें। सोने पर 6 अंकों का हॉलमार्क कोड रहता है। इसे हॉलमार्क यूनीक आइडेंटिफिकेशन नंबर यानी HUID कहते हैं। ये नंबर अल्फान्यूमेरिक यानी कुछ इस तरह होता है- AZ4524। हॉलमार्किंग के जरिए ये पता करना संभव है कि कोई सोना कितने कैरेट का है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *