पंजाब में बदला स्कूलों का समय: 1 अक्टूबर से नई टाइमिंग लागू, जानें डिटेल

मौसम में बदलाव को देखते हुए पंजाब सरकार ने राज्यभर के स्कूलों के समय में परिवर्तन किया है। शिक्षा विभाग द्वारा जारी आदेश के अनुसार, 1 अक्टूबर 2025 से सभी स्कूल नई टाइमिंग के अनुसार चलेंगे।

अक्टूबर महीने के लिए नया शेड्यूल

जानकारी के मुताबिक, 1 अक्टूबर से 31 अक्टूबर तक

  • प्राइमरी स्कूल सुबह 8:30 बजे से दोपहर 2:30 बजे तक चलेंगे।
  • मिडिल, हाई और सीनियर सेकेंडरी स्कूल सुबह 8:30 बजे से दोपहर 2:50 बजे तक खुलेंगे।

यह समय केवल अक्टूबर महीने के लिए लागू रहेगा।

1 नवंबर से फिर बदलेगा समय

शिक्षा विभाग ने साफ किया है कि 1 नवंबर 2025 से 28 फरवरी 2026 तक स्कूलों का समय फिर बदल दिया जाएगा। इस दौरान:

  • प्राइमरी स्कूल सुबह 9 बजे से दोपहर 3 बजे तक खुलेंगे।
  • मिडिल, हाई और सीनियर सेकेंडरी स्कूल सुबह 9 बजे से दोपहर 3:20 बजे तक चलेंगे।

सरकार ने कहा है कि यह निर्णय मौसम की परिस्थितियों को ध्यान में रखते हुए लिया गया है ताकि बच्चों को किसी प्रकार की दिक्कत न हो।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *