श्री गुरु नानक देव जी के प्रकाश पर्व पर CM भगवंत मान ने दी शुभकामनाएं, कहा— “गुरु साहिब के उपदेश मानवता के मार्गदर्शक हैं”

चंडीगढ़: पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने श्री गुरु नानक देव जी के प्रकाश पर्व के अवसर पर प्रदेशवासियों और दुनिया भर के सिख संगत को हार्दिक शुभकामनाएं दीं।

मुख्यमंत्री ने एक्स (X) पर पोस्ट करते हुए लिखा —

“समूचे जगत के रहबर, पहले पातशाह धन-धन श्री गुरु नानक देव जी के प्रकाश पर्व की सभी को लाख-लाख बधाइयां।”

PunjabKesari

गुरु नानक देव जी के उपदेश आज भी प्रासंगिक

भगवंत मान ने कहा कि गुरु नानक देव जी ने “किरत करो, नाम जपो और वंड छको” का संदेश देकर पूरी मानवता को सत्य, मेहनत और बांटकर खाने की प्रेरणा दी। उन्होंने कहा कि इस पवित्र अवसर पर सभी को गुरु साहिब जी के बताए मार्ग पर चलने का संकल्प लेना चाहिए।

मुख्यमंत्री ने आगे कहा कि गुरु नानक देव जी ने मानवता, समानता और प्रकृति के प्रति प्रेम का संदेश दिया था। “अगर हम उनके उपदेशों को अपने जीवन में अपनाएं, तो समाज में प्रेम, शांति और सद्भाव का वातावरण बन सकता है,” उन्होंने जोड़ा।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *