तरनतारन: पंजाब के विधानसभा हलका 021-तरनतारण में आज उपचुनाव के लिए मतदान शांतिपूर्ण माहौल में संपन्न हुआ। सुबह 7 बजे शुरू हुई वोटिंग शाम 6 बजे खत्म हुई। निर्वाचन आयोग की ओर से पारदर्शिता और सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए पुख्ता इंतज़ाम किए गए थे।
वोटिंग प्रतिशत — समय अनुसार अपडेट
- शाम 6 बजे तक: 60.95%
- शाम 5 बजे तक: 59.28%
- दोपहर 3 बजे तक: 47.48%
- दोपहर 1 बजे तक: 36.06%
- सुबह 11 बजे तक: 23.05%
- सुबह 9 बजे तक: 11%
मतदाता सुबह से ही पोलिंग बूथों पर पहुंचने लगे थे और पूरे दिन मतदान जारी रहा।
चुनावों के बीच आरोप-प्रत्यारोप
चुनाव के दौरान शिअद (अकाली दल बादल) की उम्मीदवार प्रिंसिपल सुखविंदर कौर रंधावा की बेटी कंचनप्रीत कौर ने पुलिस पर अवैध रूप से परेशान करने का आरोप लगाया। यह मामला पूरे दिन चर्चा में बना रहा।
दिग्गजों ने किया मतदान
- कांग्रेस उम्मीदवार करणबीर सिंह बुर्ज ने अपने मताधिकार का उपयोग करते हुए जीत का दावा किया।
- 100 वर्षीय सज्जन सिंह ने भी पोलिंग बूथ पहुंचकर मतदान किया, जिसने लोगों का ध्यान खींचा।
- अकाली दल की उम्मीदवार सुखविंदर कौर रंधावा ने अपनी बेटी के साथ वोट डाला।
मतदाता संख्या — पूरी जानकारी
तरनतारण हलके में कुल 1,92,838 मतदाता पंजीकृत हैं:
- पुरुष: 1,00,933
- महिला: 91,897
- तीसरे लिंग: 8
- सर्विस वोटर: 1,357
- 85 वर्ष से अधिक: 1,657
- NRI वोटर: 306
- दिव्यांग मतदाता: 1,488
- 18–19 वर्ष: 3,333
इस उपचुनाव में कुल 15 उम्मीदवार मैदान में हैं—4 पारंपरिक पार्टियों से, 2 रजिस्टर्ड पार्टियों से और 9 निर्दलीय।
मुख्य उम्मीदवार कौन हैं?
- आम आदमी पार्टी: हरमीत सिंह संधू
- कांग्रेस: कर्नबीर सिंह बुरज
- भाजपा: हरजीत सिंह संधू
- शिअद (अकाली दल): सुखविंदर कौर रंधावा
- आजाद उम्मीदवार (वारिस पंजाब दे): मंदीप सिंह
उपचुनाव क्यों हुआ?
यह सीट आम आदमी पार्टी के विधायक डॉ. कश्मीर सिंह के निधन के बाद खाली हुई थी, जिसके चलते अब यह उपचुनाव आयोजित किया गया।

