चंडीगढ़ के अस्पताल से फांसीConvict कैदी फरार, पंजाब-चंडीगढ़ में हाई अलर्ट—हर जगह नाकाबंदी

चंडीगढ़: सेक्टर-32 स्थित सरकारी अस्पताल से इलाज के दौरान पुलिस की निगरानी में रखा गया एक खतरनाक कैदी फरार हो गया, जिसके बाद पंजाब और चंडीगढ़ में हाई अलर्ट जारी कर दिया गया है। फरार कैदी की पहचान सोनू (29) के रूप में हुई है, जिसे 5 साल की बच्ची से दुष्कर्म और हत्या के घृणित मामले में दोषी पाए जाने पर लुधियाना की जिला अदालत ने वर्ष 2025 में फांसी की सजा सुनाई थी।

जानकारी के मुताबिक, सोनू को लुधियाना सेंट्रल जेल से बीमारी के चलते देर रात इलाज के लिए चंडीगढ़ के सेक्टर-32 अस्पताल लाया गया था। पुलिस के अनुसार, सोनू ने टॉयलेट जाने का बहाना बनाया और मौके पर मौजूद पुलिसकर्मी को धक्का देकर वहां से भाग निकला। घटना के तुरंत बाद पुलिसकर्मियों ने कंट्रोल रूम को जानकारी दी, जिसके बाद पूरे इलाके में नाकाबंदी कर तलाशी अभियान तेज़ कर दिया गया।

पुलिस अधिकारियों ने बताया कि कैदी की तलाश के लिए कई विशेष टीमें गठित की गई हैं और अस्पताल तथा आसपास के क्षेत्रों के सीसीटीवी फुटेज खंगाले जा रहे हैं। पुलिस का दावा है कि फरार कैदी को जल्द ही गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

घटना के बाद सुरक्षा व्यवस्था पर भी सवाल उठने लगे हैं, खासकर तब जब आरोपी ‘डेथ रो’ कैदी था और उसे कड़ी सुरक्षा के बीच रखा जाना चाहिए था। पंजाब और चंडीगढ़ पुलिस मिलकर तलाशी अभियान को तेज़ी से आगे बढ़ा रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *