Maithili Thakur बनी पहली MLA जो 2000 के बाद पैदा हुईं, राजनीति में रचा इतिहास
Bihar Desk | Edited By Rishab Chawla| Updated: 17 Nov, 2025, 12:25 PM
देशभर में गायकी के लिए मशहूर Maithili Thakur अब राजनीति में भी अपनी पहचान बना चुकी हैं।
- 2025 बिहार विधानसभा चुनाव: अलीनगर सीट से भाजपा उम्मीदवार के रूप में उन्होंने जीत दर्ज की।
- आयु: सिर्फ 25 साल की उम्र में वे देश की सबसे युवा विधायकों में शामिल हो गई हैं।
कौन हैं Maithili Thakur?
- पहले एक लोकप्रिय रियलिटी शो में हिस्सा ली और अपनी मधुर आवाज़ से लोगों का दिल जीता।
- गायन, सोशल मीडिया और ब्रांड प्रमोशन उनके मुख्य आय स्रोत हैं।
- लाइव परफॉर्मेंस के लिए 5 से 7 लाख रुपए तक चार्ज करती हैं।
परिवार और शिक्षा
- जन्म: 25 जुलाई 2000, मधुबनी, बिहार
- पिता: रमेश ठाकुर (संगीतकार)
- माता: भारती ठाकुर (गृहिणी)
- भाई: ऋषभ और अयाची (संगीत से जुड़े)
- शिक्षा: बाल भवन इंटरनेशनल स्कूल, दिल्ली; B.A. – आत्माराम सनातन धर्म कॉलेज, दिल्ली यूनिवर्सिटी
उपलब्धियां
- 2021: उस्ताद बिस्मिल्लाह खान युवा पुरस्कार
- 2022: इंडिया प्राइड अवॉर्ड
- 2024: प्रधानमंत्री द्वारा कल्चरल एंबेसडर ऑफ द ईयर अवॉर्ड
- मधुबनी जिले की इलेक्शन आइकॉन
चुनाव परिणाम
- वोट: 84,915
- RJD के बिनोद मिश्रा: 73,185
- जीत का अंतर: 11,730 वोट
भविष्य की संभावनाएं
- युवाओं में लोकप्रियता और सोशल मीडिया पर मजबूत उपस्थिति के कारण Maithili Thakur बिहार राजनीति में लंबा सफर तय कर सकती हैं।

