पंजाब में बदल रहा मौसम, 23 फरवरी तक का ताज़ा Weather Update

पंजाब में तेजी से बदल रहा मौसम, जानें 23 फरवरी तक का ताज़ा वेदर अपडेट

पंजाब डेस्क: पंजाब में इन दिनों मौसम लगातार करवट बदल रहा है। दिन के तापमान में धीरे-धीरे बढ़ोतरी दर्ज की जा रही है, जबकि कई इलाकों में बादलों की आवाजाही और तेज हवाओं का असर भी देखने को मिल रहा है। इसी बीच मौसम विभाग ने 19 से 23 फरवरी तक के मौसम का पूर्वानुमान जारी किया है।

मौसम विभाग के अनुसार, 23 फरवरी तक पंजाब में किसी भी तरह की चेतावनी जारी नहीं की गई है। हालांकि, कुछ क्षेत्रों में गरज-चमक के साथ हल्की बारिश और तेज हवाएं चलने की संभावना जताई गई है।

जानकारी के मुताबिक, इस अवधि के दौरान पंजाब में अधिकांश समय मौसम साफ रहने की उम्मीद है, लेकिन बीच-बीच में कई जिलों में बादल छाए रह सकते हैं। वहीं, आज सुबह चंडीगढ़ के कुछ इलाकों में हल्की बूंदाबांदी दर्ज की गई, जिससे मौसम में ठंडक महसूस की गई।

मौसम में हो रहे इस बदलाव का असर सुबह-शाम की ठंड और दिन की हल्की गर्मी के रूप में देखा जा रहा है। किसानों और आम लोगों को मौसम को ध्यान में रखते हुए जरूरी सावधानियां बरतने की सलाह दी गई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *