Punjabi Doordarshan | लुधियाना डेस्क
Punjab School Education Board ने 10वीं कक्षा की वार्षिक परीक्षा 2026 को लेकर एक बड़ा फैसला लिया है। बोर्ड के नए निर्देशों के अनुसार इस बार उत्तर पुस्तिकाओं की जांच ऑनलाइन माध्यम से की जाएगी।
ई-मेल और मोबाइल से लॉगिन करेंगे शिक्षक
बोर्ड के आदेश के मुताबिक शिक्षक अपने Registered E-mail ID और Registered Phone Number के जरिए लॉगिन करके Answer Sheets की जांच करेंगे। यदि किसी शिक्षक के पास लॉगिन आईडी या पासवर्ड नहीं है तो उन्हें बोर्ड कार्यालय से संपर्क करने को कहा गया है।
पहले करनी होगी Dummy Answer Sheets की जांच
बोर्ड के अनुसार 11 मार्च 2026 को सुबह 5 बजे शिक्षकों की लॉगिन आईडी में 5 Dummy Answer Sheets अपलोड की जाएंगी। शिक्षकों को इनकी जांच करके Evaluation के लिए अपलोड करना होगा।
इसके बाद सिस्टम में उनके मूल्यांकन का परिणाम दिखाया जाएगा और सही तरीके से जांच करने वाले अध्यापकों को आगे की प्रक्रिया के लिए चुना जाएगा।
पेन-पेपर टेस्ट भी होगा
चयनित शिक्षकों को आगे पेन-पेपर टेस्ट और अन्य चरणों से गुजरना होगा। यह प्रक्रिया 12 मार्च 2026 को सुबह 9 बजे से शाम 5 बजे तक आयोजित की जाएगी।
तकनीकी टीम करेगी मदद
इस दौरान तकनीकी टीम भी मौजूद रहेगी, ताकि अध्यापक किसी भी तकनीकी समस्या या प्रश्न का समाधान तुरंत प्राप्त कर सकें।
पारदर्शिता बढ़ाने के लिए नई व्यवस्था
बोर्ड का कहना है कि इस नई डिजिटल प्रणाली का उद्देश्य मूल्यांकन प्रक्रिया को अधिक पारदर्शी, तेज और तकनीकी रूप से मजबूत बनाना है।

