Punjabi Doordarshan | पंजाब डेस्क
पंजाब सरकार ने प्रशासनिक स्तर पर फेरबदल करते हुए तीन PCS अधिकारियों को अतिरिक्त जिम्मेदारियां सौंप दी हैं। यह आदेश कार्मिक विभाग (IAS ब्रांच) की ओर से राज्यपाल की मंजूरी के बाद जारी किए गए हैं।
आधिकारिक अधिसूचना के. ए. पी. सिन्हा द्वारा जारी की गई है, जिसके अनुसार गुरिंदर सिंह सोढ़ी, हरजोत कौर और रूपाली टंडन को उनके मौजूदा पदों के साथ अतिरिक्त कार्यभार दिया गया है।
गुरिंदर सिंह सोढ़ी को नई जिम्मेदारी
गुरिंदर सिंह सोढ़ी (PCS-2016) वर्तमान में पंजाब स्टेट सिविल सप्लाई कॉर्पोरेशन में अतिरिक्त प्रबंध निदेशक के पद पर कार्यरत हैं। उन्हें अब संयुक्त मुख्य निर्वाचन अधिकारी, पंजाब का अतिरिक्त कार्यभार भी सौंपा गया है।
हरजोत कौर को अतिरिक्त चार्ज
हरजोत कौर (PCS-2022) इस समय दुधन साधन में उपमंडल मजिस्ट्रेट (SDM) के रूप में तैनात हैं। उन्हें अब सहायक आयुक्त (जनरल), पटियाला का अतिरिक्त कार्यभार दिया गया है।
इसके साथ ही यह जिम्मेदारी पहले संभाल रहे अमनदीप सिंह मावी को इस अतिरिक्त कार्य से मुक्त कर दिया गया है।
रूपाली टंडन को भी अतिरिक्त जिम्मेदारी
रूपाली टंडन (PCS-2025) फिलहाल ग्रामीण विकास एवं पंचायत विभाग में डिप्टी सेक्रेटरी के पद पर कार्यरत हैं। उन्हें अब पंजाब स्टेट कमीशन फॉर माइनॉरिटीज के सचिव का अतिरिक्त चार्ज भी दिया गया है।
तुरंत प्रभाव से लागू आदेश
सरकार द्वारा जारी आदेशों के अनुसार सभी अधिकारी तत्काल प्रभाव से अपनी नई जिम्मेदारियां संभालेंगे।

