पंजाब डेस्क
गुरदासपुर में ज्वैलर के घर हुई करोड़ों की लूट के मामले में पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। पुलिस ने इस मामले में तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है और उनके पास से लूट का कुछ सामान भी बरामद किया है।
निहंग भेष में आए थे लुटेरे
जानकारी के अनुसार नगर सुधार ट्रस्ट की स्कीम नंबर-5 में रहने वाले सराफ वरुण कुमार के घर कुछ दिन पहले करीब 6 बदमाश निहंग भेष में पहुंचे थे।
आरोपियों ने घर में घुसकर परिवार के सदस्यों को बंधक बना लिया और नकदी व कीमती सामान सहित करीब 7 करोड़ रुपये की लूट कर फरार हो गए थे।
तकनीकी जांच के बाद हुई गिरफ्तारी
घटना के बाद पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू की। तकनीकी जांच और अलग-अलग जगहों पर छापेमारी के बाद पुलिस ने तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया।
बाकी आरोपियों की तलाश जारी
पुलिस का कहना है कि गिरफ्तार आरोपियों से पूछताछ के दौरान लूट का कुछ सामान भी बरामद किया गया है।

