श्री अकाल तख़्त साहिब में पेशी के बाद सामने आई CM भगवंत मान की पहली तस्वीर

पंजाब डेस्क:
पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान आज श्री अकाल तख़्त साहिब के समक्ष पेश हुए। इस दौरान मुख्यमंत्री करीब 45 मिनट तक अकाल तख़्त परिसर में मौजूद रहे। पेशी के बाद मुख्यमंत्री भगवंत मान की पहली तस्वीर सामने आई है, जो सोशल मीडिया और राजनीतिक हलकों में चर्चा का विषय बनी हुई है।

सामने आई तस्वीर में श्री अकाल तख़्त साहिब के जत्थेदार ज्ञानी कुलदीप सिंह गड़गज्ज मुख्यमंत्री भगवंत मान को सिख रहत मर्यादा की पुस्तक भेंट करते हुए दिखाई दे रहे हैं। इस तस्वीर को पेशी के बाद का सबसे अहम दृश्य माना जा रहा है।

गौरतलब है कि मुख्यमंत्री भगवंत मान को जत्थेदार कुलदीप सिंह गड़गज्ज ने एक आपत्तिजनक वीडियो, गोलक और अन्य सिख धार्मिक मुद्दों पर दिए गए बयानों को लेकर तलब किया था। इन्हीं बयानों के चलते अकाल तख़्त साहिब ने कड़ा संज्ञान लिया था।

सूत्रों के अनुसार, मुख्यमंत्री अमृतधारी सिख न होने के कारण उन्हें अकाल तख़्त की फसील के भीतर पेश होने की बजाय सचिवालय में उपस्थित होकर अपना स्पष्टीकरण देने के निर्देश दिए गए थे। इसके बाद पूरी प्रक्रिया तय मर्यादाओं के अनुसार संपन्न की गई।

मुख्यमंत्री की इस पेशी और उसके बाद सामने आई तस्वीर को धार्मिक और राजनीतिक दोनों दृष्टियों से बेहद अहम माना जा रहा है। पूरे घटनाक्रम पर पंजाब की राजनीति और सिख संगत की निगाहें बनी हुई हैं।

 

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *