CM Mann ने पंजाब के युवाओं को दिया खास तोहफा

पंजाब सीएम भगवंत मान की तरफ से मिशन रोजगार के तहत आज चंडीगढ़ के टैगोर थिएटर में 11 विभागों में नियुक्त किए गए 450 मुलाजिमों को नियुक्ति पत्र दिए । इस मौके पर तीन विभागों के मंत्री डॉ. रवजोत सिंह, गुरमीत सिंह खुडियां और बरिंदर कुमार गोयल मौजूद थे।

सीएम ने इस मौके कहा कि युवा 37 साल की उम्र के बाद सरकारी नौकरी की दौड़ से बाहर हो जाते हैं, जबकि नेताओं की रिटायरमेंट की कोई उम्र नहीं होती। उन्हें 60 साल में टिकट मिलती है।

पंजाब की धरती बहुत उपजाऊ है। लोग खुशी से नहीं, बल्कि दुखी होकर विदेश जाते हैं। पुरानी सरकार ने देश को लूटा है। वहीं, उन्होंने कहा कि अब यहां से भ्रष्टाचार को खत्म करना होगा, जो विभिन्न रूपों में चल रही है।

 

सीएम भगवंत मान की स्पीच के मुख्य प्वाइंट इस प्रकार है –

54500 से अधिक युवाओं को सरकारी नौकरी दी सीएम ने कहा कि हम अपने युवाओं को नियुक्ति पत्र देने में पीछे नहीं हटते हैं, लेकिन हमारी कोशिश रहती है कि भर्ती को कोई चुनौती न दे पाए। इसलिए पक्के तरीके से काम किया जाता है। अब तक 54 हजार से अधिक लोगों को सरकारी नौकरियां दी गई हैं।

नेताओं की रिटायरमेंट की कोई उम्र तय नहीं

नेताओं की रिटायरमेंट की कोई उम्र नहीं है, जबकि नागरिकों को 37 साल के बाद बेकार समझा जाता है। नेताओं को टिकट 60 साल के बाद मिलती है। हालांकि, उनका मानना है कि जिस उम्र में जोश और जुनून होता है, उस उम्र में डिग्री के मुताबिक नौकरी मिलनी चाहिए। बाहर तो युवा मजबूरी में जाते हैं, खुशी से तो कोई विदेश नहीं जाता है। वहीं, अब विदेश से भी निकालने लग पड़े हैं, अब कहां जाएंगे।

 

फाइलों को खून से लिखा गया था हमारी पंजाब की धरती सबसे उपजाऊ धरती है। हम शहीदों के वारिस हैं। अब हमें अपने सिस्टम में बदलाव लाने होंगे। वैसे तो राजनीति में 2014 में आ गए थे, लेकिन पंजाब में आपने 2022 में मौका दिया। पुरानी फाइल को देखा तो ऐसा लगा मानो लोगों के खून से लिखी हो गई। सरकारों ने काफी लूट की।

 

करप्शन के बदल गए हैं रूप भ्रष्टाचारियों ने अपने देश को लूट लिया है। भ्रष्टाचार के कई नाम हैं। बचपन के भ्रष्टाचार को डोनेशन कहते हैं। यह भी भ्रष्टाचार का सुधरा हुआ रूप है। गाड़ी जल्दी लेनी है तो उसके लिए प्रीमियम कीमत देनी पड़ती है। अब तो हालत यह है कि लोग भी उतना समय अपने काम को सुरक्षित नहीं समझते हैं, जब तक पैसे न दें। ऊपर वाला काम बंद करना पड़ेगा। इसने बहुत घर बनाए हैं, जबकि बर्बाद अधिक किए हैं। चोरी के बेटे जवान नहीं होते हैं। भ्रष्टाचार का पैसा तरक्की नहीं देता है। सीएम ने युवाओं को आगे बढ़ने के लिए प्रेरित किया।

 

ईमानदारी से जीने का अपना ही मजा ईमानदारी से जीने में अपना ही मजा होता है। हालांकि, युवाओं को नसीहत दी कि जिस पद पर भी काम करें, तो लोगों को एहसास हो कि हमने खुद किया। उन्होंने कहा कि पंजाब देश की आजादी की लड़ाई हो या रक्षा की बारी, पंजाबी हमेशा आगे रहे हैं। उन्होंने कहा कि रनवे जहाज को मौका देता है, वह उड़ाता नहीं है। सरकार आपके लिए रनवे का काम कर रही है। ऐसे में अपने शिक्षकों, दोस्तों और जानकारों को हमेशा याद रखें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *