Moga Sarpanch Murder Case: सरपंच हैप्पी हत्याकांड में 11 पर केस दर्ज, CCTV खंगाल रही पुलिस

Punjabi Doordarshan | मोगा डेस्क

मोगा जिले के निहाल सिंह वाला सब-डिवीजन के गांव पत्तो हीरा सिंह में सरपंच हरविंदर सिंह उर्फ हैप्पी की हत्या के मामले में पुलिस ने बड़ा एक्शन लिया है।

बाघापुराना पुलिस ने इस मामले में 11 लोगों के खिलाफ केस दर्ज किया है। यह मामला पत्तो हीरा सिंह निवासी जसविंदर सिंह के बयान के आधार पर दर्ज किया गया है।

इन लोगों के खिलाफ दर्ज हुआ केस

पुलिस के अनुसार जैमलवाला गांव के

  • मनप्रीत सिंह उर्फ बबलू
  • जोबनप्रीत सिंह
  • जसवंत सिंह

और पत्तो हीरा सिंह गांव के

  • जसकरण सिंह उर्फ जस्सू शर्मा

के अलावा 6-7 अज्ञात व्यक्तियों के खिलाफ हत्या समेत अन्य धाराओं में मामला दर्ज किया गया है।

पेट्रोल पंप के सामने मारी गई गोली

मामले को लेकर अजय गांधी ने बताया कि सरपंच हैप्पी को कोटकपूरा रोड पर एक पेट्रोल पंप के सामने उस समय गोली मारी गई जब वह अपनी गाड़ी से उतर रहे थे।

घटना के बाद उन्हें तुरंत अस्पताल ले जाया गया, लेकिन इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई।

CCTV फुटेज खंगाल रही पुलिस

पुलिस हमलावरों की पहचान के लिए आसपास लगे CCTV कैमरों की फुटेज खंगाल रही है। इसके साथ ही संदिग्ध ठिकानों पर छापेमारी और कई लोगों से पूछताछ भी जारी है।

आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए टीमें गठित

SSP के अनुसार आरोपियों को पकड़ने के लिए पुलिस की अलग-अलग टीमें बनाई गई हैं और जल्द ही इस मामले में गिरफ्तारी की संभावना जताई जा रही है।

इस पूरे मामले की आगे की जांच थाना बाघापुराना के प्रभारी जतिंदर सिंह द्वारा की जा रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *